विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2021

किसान आंदोलन को एक साल पूरा, प्रियंका बोलीं- ये आंदोलन किसानों के संघर्ष की जीत का प्रमाण

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ​ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर किसान आंदोलन के एक साल पूरा करने पर कहा कि इस आंदोलन को भाजपा सरकार के अहंकार और किसानों पर अत्याचार के रूप में जाना जाएगा.

किसान आंदोलन को एक साल पूरा, प्रियंका बोलीं- ये आंदोलन किसानों के संघर्ष की जीत का प्रमाण
प्रियंका गांधी ने कहा इस आंदोलन को भाजपा सरकार के अहंकार और किसानों पर अत्याचार के रूप में जाना जाएगा.
नई दिल्ली:

तीन किसान कानूनों के खिलाफ देशभर के किसानों के आंदोलन को आज एक साल पूरा हो गया है. इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ​ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर किसान आंदोलन के एक साल पूरा करने पर कहा कि इस आंदोलन को भाजपा सरकार के अहंकार और किसानों पर अत्याचार के रूप में जाना जाएगा. अपने ट्वीट में उन्होंने आंदोलन से जुड़ी एक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, "किसान आंदोलन का एक साल, किसानों के अडिग सत्याग्रह, 700 किसानों की शहादत और निर्मम भाजपा सरकार के अहंकार व अन्नदाताओं पर अत्याचार के लिए जाना जाएगा, लेकिन भारत में किसान की जय-जयकार हमेशा थी, है और रहेगी. किसानों के संघर्ष की जीत इसका प्रमाण है. जय किसान."


इससे पहले प्रियंका गांधी ने ​केंद्र सरकार को बढ़ती महंगाई पर आड़े हाथों लिया था. उन्होंने ट्विटर पर कहा था कि मोदी जी के राज में ऐसा कुछ भी नहीं बचा जिसे महंगा न किया गया हो. आटा महंगा, मोबाइल का डाटा महंगा, जीवन बीमा महंगा, जीवन जीना महंगा, कपड़े महंगे, जूते महंगे, महंगी सब्जी-दाल. बहुत हुई महंगाई की मार का नारा देने वाले अब हर रोज जनता पर महंगाई का प्रहार कर रहे हैं.

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- 'ऐसा कुछ भी बचा नहीं, जिसको महंगा किया नहीं...'

गौरतलब है कि पिछले एक साल से किसान तीनों किसान कानूनों को रद्द करवाने के लिए दिल्ली हाईवे पर जमे हुए हैं. कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबांधित करते हुए इन कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था और कहा था कि इन कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया को 29 नवंबर से शुरू होने जा रहे संसद के शीतकालीन सत्र में पूरा कर लिया जाएगा. हालांकि किसानों ने अभी तक दिल्ली हाईवे खाली नहीं किया है.

किसान बोले: सरकार नाम की चीज नहीं यहां केवल तानाशाही

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kisan Aandolan, Farmers Protest, Farm Laws Repeal, One Year Of Kisan Aandolan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com