विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2022

हैदराबाद गैंगरेप केस में एक गिरफ्तार, पांच आरोपियों की पहचान की गई : पुलिस

शहर के पॉश इलाके में एक कार में 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किए जाने के कुछ घंटे पहले, संदिग्धों की पब के बाहर निकलते सीसीटीवी फुटेज भी सामने आयी था. जिसमें पीड़िता लड़के के साथ पब से बाहर निकली दिख रही है.

हैदराबाद गैंगरेप केस में एक गिरफ्तार, पांच आरोपियों की पहचान की गई : पुलिस
सीसीटीवी फुटेज
हैदराबाद:

हैदराबाद गैंगरेप केस (Hyderabad Gang Rape Case) में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है पांच आरोपियों की पहचान कर ली गई है. शहर के पॉश इलाके में एक कार में 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किए जाने के कुछ घंटे पहले, संदिग्धों की पब के बाहर निकलते सीसीटीवी फुटेज भी सामने आयी था. जिसमें पीड़िता लड़के के साथ पब से बाहर निकली दिख रही है.

बताया जाता है कि लड़कों ने कथित तौर पर जुबली हिल्स इलाके में कार खड़ी की और बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया, जबकि बाकी कार के बाहर पहरा दे रहे थे. पुलिस ने बताया कि आरोपी 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र हैं.

हैदराबाद गैंगरेप केस : CCTV फुटेज में वारदात से पहले पब के बाहर संदिग्धों के साथ दिखी पीड़िता

घटना के बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस में इसकी शिकायत की. पुलिस का कहना है कि लड़की के पिता के बयान पर हमने मामला दर्ज किया. क्योंकि लड़की कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी. जब लड़की को महिला अधिकारियों के पास भेजा गया, तो खुलासा हुआ कि क्या हुआ था.

क्लब ने नाबालिगों को कैसे प्रवेश दिया और क्या उनके पास शराब थी, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है. वहीं पब के प्रबंधक ने सफाई दी है कि पार्टी में किसी को भी शराब पीने या धूम्रपान करने की अनुमति नहीं है. ईशान नाम के एक व्यक्ति ने पार्टी के लिए जगह बुक किया था. पार्टी के बाद वे सभी कार में एक साथ चले गए.

हैदराबाद की किशोरी से पब में मिले स्टूडेंट्स ने कार में किया गैंगरेप : पुलिस

हैदराबाद मर्सिडीज गैंगरेप केस : पब के बाहर लड़की और लड़कों का CCTV फुटेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad Mercedes Gang Rape Case, Hyderabad Gang Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com