विज्ञापन

ओडिशा में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, एक को बचाने में गई सबकी जान, मचा कोहराम

Odisha News: ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. ये सभी सेप्टिक टैंक में उतरे एक मजदूर के बेहोश होने के बाद उसे बचाने के लिए नीचे गए थे. टैंक में बनी जहरीली गैस की चपेट में आने से सभी की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया.

ओडिशा में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, एक को बचाने में गई सबकी जान, मचा कोहराम
Odisha News: 6 Dead Due to Suffocation Inside Septic Tank in Kalahandi

Odisha News, Toxic Gas in Septic Tank Kills 6 in Kalahandi: ओडिशा के कालाहांडी जिले के मदनपुर रामपुर क्षेत्र में  मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. गौड़ करलाखुंटा गांव में निर्माणाधीन शौचालय टैंक (सेप्टिक टैंक) के अंदर दम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई. एक मजदूर की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि टैंक में उतरा एक मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हुआ, जिसे बचाने में 6 लोगों की जान चली गई. 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार 26 मई को गौड़ करलाखुंटा गांव में निर्माणाधीन टैंक की सेंटरिंग खोलने का काम चल रहा था. भीतर उतरा एक मजदूर टैंक में जमा जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गया, उसे बचाने के लिए एक-एक कर 7-8 लोग टैंक में उतर गए, जिनमें से 6 की दम घुटने से मौत हो गई. एक साथ छह मौतों से गांव में कोहराम मच गया. 

मकान मालिक और उसके बेटे समेत 6 की मौत 

बताया गया कि इस दर्दनाक हादसे में 3 मिस्त्री, एक मजदूर, मकान मालिक और उसके बेटे की मौत हो गई. मृतकों की पहचान मकान मालिक निमाई पाल, उनके बेटे आकाश पाल, अदल माझी, माटोगंडा गांव के मनोरंजन हाथी, दूटा गांव के छंदा जाल और बिपुल जाल के रूप में हुई है. 

एक की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज  

हादसे में हाथीखोज गांव का रहने वाला पंकज भोई की हालत गंभीर है. घटना के बाद उसे पहले मदनपुर रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भवानीपटना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. पंकज की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचे और सभी को टैंक से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जांच के बाद डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषि कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में शौक की लहर है. 

'मम्मी टॉयलेट टैंक में हैं'... 4 साल के बच्चे ने सबके सामने खोला पिता का राज, हत्या कर कहा था- पत्नी छोड़ गई

जहरीली गैस के कारण दम घुटने की आशंका 

केसिंगा एसडीपीओ संदीप माझी ने बताया कि प्राथमिक जांच में टैंक के अंदर जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत होने की बात सामने आई है. मदनपुर रामपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

इंस्टाग्राम से शुरू लवस्टोरी का सेप्टिक टैंक में खौफनाक अंत, विवाहित प्रेमी ने गला घोंट फेंका शव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com