विज्ञापन

'मम्मी टॉयलेट टैंक में हैं'... 4 साल के बच्चे ने सबके सामने खोला पिता का राज, हत्या कर कहा था- पत्नी छोड़ गई

बच्चे ने पिता सुभाष के सामने गांव वालों से कहा कि मम्मी टॉयलेट के सेप्टिक टैंक हैं, पापा ने उन्हें मार दिया है. बच्चे के खुलासे से गांववाले दंग कर रह गए. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना Odisha crime newsदी. रायघर पुलिस ने देर रात महिला का शव बरामद किया.

'मम्मी टॉयलेट टैंक में हैं'... 4 साल के बच्चे ने सबके सामने खोला पिता का राज, हत्या कर कहा था- पत्नी छोड़ गई

Nabarangpur Crime News Hindi: कहते है जुर्म छिपाए नहीं छिपता, लाख कोशिशों के बाद भी सच सबके सामने आ ही जाता है. ओडिशा के नबरंगपुर जिले में भी कुछ ऐसा ही हुआ. जो व्यक्ति गांव वालों के सामने अपनी पत्नी के छोड़कर जाने की बात कह रहा था, उसके चार साल के बेटे ने ही उसका राज खोल दिया. बच्चे ने कहा कि 'मम्मी सेप्टिक टैंक में हैं', बच्चे के इस खुलासे से परिवार वाले हैरान रह गए. बाद में पुलिस ने सेप्टिक टैंक से महिला का शव बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.     

शादी समारोह से लौटकर आने के बाद दंपति में हुआ विवाद  

दरअसल, यह पूरा मामला नबरंगपुर जिले के रायघर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आने वाले बरगांव गांव का है. जहां, सुभाष गोंड और उसकी पत्नी मानेई गोंड अपने बच्चों और परिवार के साथ रहते थे. शनिवार 11 अप्रैल 2026 को सुभाष अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए थे. दोपहर करीब 12 बजे वापस आने के बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया. यह झगड़ा इतना बढ़ा कि सुभाष ने कथित तौर पर बच्चों के सामने ही पत्नी की हत्या कर दी.

निकाह के चंद घंटे बाद 3 तलाक, लेग पीस को लेकर भिड़े घराती-बाराती, नाराज दूल्हे ने जयमाला स्टेज से तोड़ा रिश्ता

रात के अंधेरे में ठिकाने लगाई लाश 

पत्नी मोनेई की मौत से सुभाष घबरा गया और उसने शव को घर में छिपा दिया. शनिवार देर रात करीब 12 बजे उसने कथित तौर पर शव को घसीटकर टॉयलेट के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया. शव ठिकाने लगाने के बाद उसने पत्नी के लापता होने की कहानी बनाई.  

मौत का Live Video: चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास, पैर स्लिप हुआ, चंद सेकंड में चली गई युवक की जान 

बच्चे ने खोला पिता का राज 

रविवार 12 अप्रैल को उसनें गांववालों के समाने ऐसा दिखावा किया कि उसकी पत्नी कहीं चली गई है. उसने लोगों से कहा कि मोनेई घर छोड़कर चली गई है. इसके बाद गांववाले पत्नी को लेकर कई सवाल करने लगे. लेकिन, सुभाष दुख में होने का नाटक करते हुए शांत रहा. इसी बीच  उसके चार साल के बच्चे ने उसका राज खोल दिया. 

'घर में सोने-चांदी के गहने गढ़े हैं'... यह सुनते ही डोला जीजा का ईमान, साले के घर डकैत भेज सब खुदवाया, 7 गिरफ्तार

पुलिस ने बरामद किया शव 

बच्चे ने पिता सुभाष के सामने गांव वालों से कहा कि मम्मी टॉयलेट के सेप्टिक टैंक हैं, पापा ने उन्हें मार दिया है. बच्चे के खुलासे से गांववाले दंग कर रह गए. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. रायघर पुलिस मौके पर पहुंची और 12 अप्रैल की देर रात सेप्टिक टैंक से मोनेई का शव बरामद किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति सुभाष को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस घटना को ले आरोपी से पूछताछ की रही है. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उसने पत्नी की हत्या क्यों की. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा.  

लेखक के बारे में
img
Dev Kumar
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha Crime News, Odisha Crime News In Hindi, Odisha News, Odisha Crime News Today, Nabarangpur District
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com