ओडिशा बालासोर रेल हादसे के मामले में सीबीआई ने गैरइरादतन हत्या के आरोप के तहत रेलवे के 3 अधिकारी गिरफ्तार किए हैं. गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने इन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को 4 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया है. अब सीबीआई इस मामले में रेलवे के दूसरे अफसरों की भूमिका की जांच कर रही है. सीबीआई के मुताबिक, इन लोगों पता था कि गलती से लोगों की जान जा सकती है. फिर भी इन्होंने गलती की, इसीलिए सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या यानी आईपीसी 304 और सबूत मिटाने यानी आईपीसी की धारा 201 के तहत केस दर्ज किया है, जिसमें अधिकतम सजा 7 साल है.
बालासोर में ट्रेन हादसे के करीब 1 महीने बाद सीबीआई ने इस मामले में शुक्रवार को बालासोर से 2 सिग्नल इंजीनियरों अरुण कुमार महानता और आमिर खान इसके अलावा एक तकनीशियन पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, सीबीआई की अपील पर सभी 3 आरोपियों को कोर्ट ने 4 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बालासोर में जिस बहानगा बाजार रेलवे स्टेशन पर ये हादसा हुआ था, वहां से लगभग 170 ट्रेनें प्रतिदिन गुजरती हैं. हादसे के बाद सीबीआई ने लॉग बुक, रिले पैनल और उपकरण को जब्त कर इस स्टेशन को सील कर दिया था. 2 जून को यहां तीन ट्रेनें हादसाग्रस्त हो गई थीं, जिसमें 292 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 1,208 लोग घायल हो गए थे.
रेलवे सुरक्षा आयोग (सीआरएस) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दुर्घटना ‘सिग्नलिंग और टेलीकॉम विभाग' तथा यातायात विभाग के ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों की मानवीय गलती के कारण हुई है. इस मामले में सीबीआई अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर बाकी रेल अफसरों की भूमिका की जांच कर रही है. रेलवे के इतिहास में ये हादसा सबसे बड़े हादसों में एक था, इसलिए सीबीआई जांच के दायरे को भी बढ़ा रही है और उस हर शख्स की जिम्मेदारी तय की जा रही है जो इसके पीछे है.
ये भी पढ़ें :-
दिल्ली एनसीआर में तेज बारिश से मौसम सुहावना, सड़कों पर जलभराव से ट्रैफिक जाम
"पहली बार दो राजनीतिक दलों के बीच भ्रष्टाचार की डील": तेलंगाना में PM मोदी ने BRS-AAP पर साधा निशाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं