विज्ञापन

अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं, CBI ने PNB धोखाधड़ी मामले में दर्ज की FIR, लगाई ये धाराएं

सीबीआई ने अनिल अंबानी और रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ पंजाब नेशनल बैंक से 1085 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज की है.

अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं, CBI ने PNB धोखाधड़ी मामले में दर्ज की FIR, लगाई ये धाराएं
  • सीबीआई ने अनिल अंबानी और रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 तथा 120बी के तहत मामला दर्ज किया है
  • PNB के चीफ मैनेजर की शिकायत पर 2013 से 2017 के बीच 1085 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है
  • बैंक ने आरोप लगाया कि रिलायंस कम्युनिकेशंस ने लोन लेकर जानबूझकर फंड को दूसरी जगह डायवर्ट किया था

सीबीआई ने कारोबारी अनिल अंबानी (Anil Ambani) के खिलाफ आईपीसी की धारा-420 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया है. यह एफआईआर पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर संतोषकृष्ण अन्नावरपू की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है. एफआईआर के मुताबिक, 2013 से 2017 के बीच अनिल अंबानी ने रिलायंस कम्‍युनिकेशंस (Reliance Communications) के अन्य तत्कालीन अधिकारियों के साथ मिलकर पीएनबी के साथ 1085 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की.

पंजाब नेशनल बैंक का आरोप है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस ने 1085 करोड़ रुपये का लोन इस मंशा से लिया कि उसे वापस नहीं किया जाएगा. पीएनबी ने यह भी आरोप लगाया है कि कंपनी ने बैंक से लिए गए फंड को जानबूझकर दूसरी जगह डायवर्ट कर दिया. आरोप है कि अनिल कंपनी ने बैंक के पैसों का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात (क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट) किया. एफआईआर में रिलायंस कम्युनिकेशंस, अनिल अंबानी और मझारी काकर समेत कुछ अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है.

ये भी पढ़ें :- रिलायंस पावर से जुड़ी इकाइयों पर ED की रेड, कंपनी ने कार्यालय या परिसर में छापेमारी से किया इनकार

इससे पहले शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की. ये छापेमारी रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) से जुड़े बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिलायंस पावर लिमिटेड से जुड़े लोगों के खिलाफ की गई. गौरतलब है कि इससे पहले 25 फरवरी ईडी ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) से जुड़े बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी की मुंबई के पाली हिल स्थित आवासीय संपत्ति 'अबोड' को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया था, जिसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये है. इसके साथ ही इस समूह से जुड़ी अब तक कुर्क की गई कुल संपत्तियों का मूल्य 15,700 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है.

ये भी पढ़ें :- अनिल अंबानी आज ईडी के सामने पेश होंगे, कुर्क हो चुका है 3700 करोड़ का बंगला

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Associate Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anil Ambani, CBI FIR On Anil Ambani, FIR In PNB Fraud Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com