- नूंह प्रशासन ने नहीं दी है शोभायात्रा निकालने की इजाज़त
- नूंह जिले में आज इंटरनेट, शैक्षणिक संस्थान और बैंक बंद
- सावन के महीने का आखिरी सोमवार आज
हरियाणा के नूंह में हिंदू संगठनों द्वारा आज शोभायात्रा निकालने के ऐलान के बाद सुरक्षा व्यवस्था काफ़ी चाक-चौबंद है. प्रशासन ने शोभायात्रा निकालने की इजाज़त नहीं दी है. नूंह में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं साथ ही धारा-144 भी लगाई गई है, ताकि लोग एकत्रित न हो सकें. सुरक्षा के मद्देनजर सोहना टोल से नूंह की तरफ़ जाने वाली हर गाड़ी की जांच की जा रही है, गाडि़यों के नंबर नोट किये जा रहे हैं. लोगों को बताया जा रहा है कि वो नूंह की तरफ़ न जाएं. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी लोगों से अपील की है कि वह अपने क्षेत्र के ही मंदिरों में जलाभिषेक करें.
नूंह शहर छावनी में तब्दील
पुलिस नूंह में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार नजर आ रही है. जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है. हरियाणा पुलिस के 675 अधिकारी व कर्मचारी मोर्चा संभाल रहे हैं, तो तीन एचएपी की बटालियन लगाई गई हैं. इसके अलावा अर्द्धसैनिक बलों के हजारों जवान नूंह शहर में हर हरकत पर नजर रख रहे हैं. पुलिस ने शहर में प्रवेश से पहले भी बैरिकेडिंग की हुई है. हर बैरिकेटिंग पर कैमरे से हर हरकत पर नजर रखी जा रही है. इसके अलावा हरियाणा पुलिस के जवान हर वाहन को रुकवा कर उसकी चेकिंग करने के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जा रहा है. सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई पड़ रहा है. किसी ने जबरन अपने वाहन के साथ नूंह शहर में घुसने की कोशिश की, तो बर्फ वाला नुकीला सुआं टायर पेंचर करने के लिए हर नाके पर पुलिस जवानों के पास रखा हुआ है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

नूंह जिले में आज इंटरनेट, शैक्षणिक संस्थान और बैंक बंद
नूंह जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए सोमवार को शैक्षणिक संस्थानों और बैंकों को बंद रखने का आदेश दिया है. प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट और बल्क (एक साथ काफी संख्या में संदेश भेजने) एसएमएस सेवाओं को निलंबित कर दिया है. इसने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा भी लगा दी है, जिसके तहत सोमवार तक एक क्षेत्र में चार या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है.
31 जुलाई को भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद नूंह में हुई थीं सांप्रदायिक झड़प
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की यात्रा पर 31 जुलाई को भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद नूंह और उसके आसपास के इलाकों में हुई सांप्रदायिक झड़पों में दो होम गार्ड और एक इमाम सहित छह लोग मारे गए थे. सर्व जातीय हिंदू महापंचायत ने 28 अगस्त को नूंह में बृज मंडल शोभा यात्रा को फिर से निकालने का 13 अगस्त को आह्वान किया था. विहिप ने कहा है कि शोभा यात्रा निकाली जायेगी और ऐसे धार्मिक आयोजनों के लिए अनुमति लेने की कोई आवश्यकता नहीं है.

CM खट्टर की अपील- जलाभिषेक के लिए अपने-अपने इलाकों के मंदिरों में जाएं
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुछ हफ्ते पहले हुई नूंह हिंसा का जिक्र करते हुए रविवार को पंचकूला में कहा कि ‘यात्रा' की अनुमति नहीं दी गई है. उन्होंने कहा, "यात्रा में भाग लेने के बजाय लोग जलाभिषेक के लिए अपने-अपने इलाकों के मंदिरों में जा सकते हैं." उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है." बता दें कि सावन के महीने का आखिरी सोमवार 28 अगस्त यानि आज है.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं