नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह और उसके साथी कथित तौर पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते दिख रहे हैं. पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना है कि इस मामले में थाना सारन पुलिस ने बिट्टू बजंरगी व अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवकों ने पीड़ित के दोनों हाथ और पैर पकड़ रखे हैं और बिट्टू बजरंगी उस पर डंडे बरसा रहा है. वायरल वीडियो में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी भी बिट्टू बजरंगी के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है.
पुलिसकर्मी की कथित मौजूदगी में यह सब होता रहा और किसी ने युवक को छुड़ाने की जहमत नहीं उठाई. वायरल वीडियो उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आते ही पीड़ित युवक श्याम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. हालांकि, श्याम के खिलाफ भी एक नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर थाना सारन पुलिस ने यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो फरीदाबाद शहर में ‘बजरंग फोर्स' के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी के घर के बाहर का है जिसे गत सोमवार (एक अप्रैल) को बनाया गया था. पुलिस ने बताया कि वीडियो में पिटने वाले युवक का नाम श्याम है जो उत्तर प्रदेश का निवासी है और वह कुछ समय से फरीदाबाद शहर के सरूरपुर इलाके में किराये के कमरे में रह रहा था.
श्याम पर आरोप है कि वह पड़ोस में रहने वाली दो मासूम बच्चियों को टॉफी का लालच देकर अपने कमरे में ले गया. दोनों बच्चियों को ले जाते समय आसपास के लोगों ने उसे देख लिया था. इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया. लोगों को शक था कि आरोपी बच्चियों को टॉफी का लालच देकर उनके साथ कोई गलत हरकत कर सकता था.
स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके बाद सूचना मिलने पर वहां बजरंग फोर्स के कार्यकर्ता पहुंच गए और श्याम को अपने साथ बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी के पर्वतीय कॉलोनी स्थित घर ले गए. पीछे-पीछे बच्चियों की मां भी वहां पहुंच गईं.
उन्होंने बताया कि वहां पहले बच्चियों की मां ने आरोपी श्याम की डंडे से पिटाई की. इसके बाद बिट्टू बजरंगी भी अपने अन्य सहयोगियों की मदद से उसे न केवल लात-घूंसे, बल्कि डंडे से पीटता दिखाई दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं