पिछले साल हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के दौरान गिरफ्तार हुआ बिट्टू बजरंगी फिलहाल जमानत पर बाहर है, जिसका एक शख्स को पीटते हुए वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वो एक शख्स को डंडे से मार रहा है और साइड में एक पुलिसवाला भी खड़ा है जो उसे मारते हुए देख रहा है लेकिन वो उसे रोकने के लिए कुछ नहीं करता है.
पिछले साल नूंह हिंसा में गिरफ्तार हुआ था बिट्टू बजरंगी
पिछले साल हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर बाहर आए बिट्टू बजरंगी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक शख्स को डंडे से पीटते हुए दिखाई दे रहा है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिसकर्मी भी साइड में खड़ा नजर आ रहा है लेकिन वो शख्स की मदद करने के लिए कुछ नहीं करता और ऐसे ही बिट्टू को उसे पीटते हुए देखता रहता है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस वीडियो को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं किया है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
1 अप्रैल का है वायरल वीडियो
पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह वीडियो 1 अप्रैल का है और जिस शख्स को पीटा जा रहा है वो फरीदाबाद के सरूरपुर का निवासी है. शामू नाम के व्यक्ति पर आरोप था कि उसने अपने पड़ोस की दो लड़कियों को चॉकलेट देकर अपने घर में बुलाया और स्थानीय निवासियों को संदेह था कि वो उनका यौन शोषण करना चाहता था. उसके बाद पड़ोसी घर में घुस गए और शामू को पकड़ लिया.
शख्स को बिट्टू के पास ले गई थी गोरक्षा बजरंग फोर्स
इस घटना की बात फैल गई और बजरंगी के गोरक्षा समूह, गोरक्षा बजरंग फोर्स के सदस्य मौके पर पहुंचे और अपने साथ शामू को संजय एन्क्लेव में अपने नेता के घर ले गए. बजरंगी के घर के बाहर के वीडियो में गोरक्षक और बजरंग दल के सदस्य, एक छड़ी पकड़े हुए दिख रहे हैं और समूह के अन्य लोग शामू को जमीन पर घसीट रहे हैं.
तमाशबीन बना रहा पुलिसकर्मी
एक पुलिसकर्मी भी शामू से कुछ ही दूरी पर कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है जो कुर्सी से उठ जाता है लेकिन उसकी मदद के लिए आगे नहीं आता है. फिर एक आदमी को दूसरों से शामू को अपनी तरफ करने के लिए कहता है और बजरंगी उर्फ राज कुमार उसे छड़ी से कम से कम चार बार मारने के लिए आगे बढ़ता है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बजरंगी के आगे बढ़ने से पहले एक लड़की की मां ने भी शामू को छड़ी से मारा था.
पीड़ित की शिकायत पर दर्ज किया मामला
इस मामले में पुलिस एनआईटी डीसीपी कुलदीप सिंह ने फोन पर बताया कि बिट्टू बजरंगी मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं. एक मुकदमा तो बिट्टू बजरंगी और अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया है. यह मामला पीटे गए शख्स की शिकायत पर दर्ज किया गया है. दूसरा मामला शामू के खिलाफ दर्ज किया गया है, जो दो बच्चियों को गलत नियत से बहला फुसला कर अपने घर ले जा रहा था. साथ ही वीडियो में जो पुलिस कर्मी दिखाई दे रहा जो बिट्टू बजरंगी का गनमैन हैं जिसे पुलिस प्रशासन ने मुहैया कराया था, के खिलाफ भी अब करवाई की जा रही हैं.
पिछले साल जुलाई में नूंह में ही थी सांप्रदायिक हिंसा
हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक हिंसा पिछले साल जुलाई में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित एक जुलूस के दौरान भड़क गई थी और फिर गुरुग्राम और बादशाहपुर सहित अन्य क्षेत्रों में फैल गई थी. इस हिंसा में पांच लोग मारे गए और कम से कम 70 लोग घायल हो गए थे. एक मस्जिद में भी आग लगा दी गई थी और मृतकों में एक मौलवी भी शामिल था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं