विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2021

VIDEO: भोपाल के दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में उल्टी कार दौड़ाकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार

वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग एक जुलूस में सड़क पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए नाचते-गाते जा रहे हैं. तभी एक तेज रफ्तार कार रिवर्स गियर में लोगों को टक्कर मारते हुए गुजर जाती है. इस हादसे में तीन युवक कार की चपेट में आ गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह मामला Bhopal के बजरिया थाना क्षेत्र का है. घटना रात सवा 11 बजे के करीब की है.
भोपाल:

छतीसगढ़ (Chhatisgarh) के जशपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया था. ठीक उसी तरह की एक घटना मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल में हुई है. वहां शनिवार की रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक तेज रफ्तार कार की चपेट में तीन युवक आ गए. इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह मामला भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र का है. घटना रात सवा 11 बजे के करीब की है. डीआईजी भोपाल इरशाद वली ने कहा है कि कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार को भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है. 

पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत उस पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि चालक शराब के नशे में नहीं था और बेंगलुरु से इंदौर कार देने जा रहा था. बीच रास्ते में उसने भोपाल रेलवे स्टेशन के पास खाना खाया और गाड़ी को पीछे मोड़ते वक्त एक बच्चे को टक्कर मार दी. तभी लोग उसकी कार पर पत्थर मारने लगे. इससे बचने के लिए उसने कार को रिवर्स गियर में तेजी से भगाया, इसी दौरान दयह हादसा हो गया. पुलिस के मुताबिक इस हादसे में जो व्यक्ति घायल हुआ था, वह अब खतरे से बाहर है. 

वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग एक जुलूस में सड़क पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे हैं. तभी एक तेज रफ्तार कार रिवर्स गियर में लोगों को टक्कर मारते हुए गुजर जाती है. इस हादसे में तीन युवक कार की चपेट में आ गए. पुलिस ने इस हादसे में किसी की मौत से इनकार किया है.

वीडियो में दिख रहा है कि जब कार ने लोगों को कुचला तो जुलूस में शामिल कुछ युवक कार के पीछे दौड़े लेकिन कार ड्राइवर गाड़ी मोड़कर वहां से भागने में कामयाब रहा. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर घायल बच्चे को हॉस्पिटल पहुंचाया. बच्चे को मामूली चोट आई थी. भोपाल के एडिशनल एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि उसका इलाज करा दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में लगी है. मामले में आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

छत्तीसगढ़ : विसर्जन जुलूस को कुचलते हुए निकली कार, एक श्रद्धालु की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

बता दें कि शुक्रवार की शाम छत्तीसगढ़ के जशपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं पर भी एक तेज रफ्तार कार चढ़ा दी गई थी, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि हादसे में 12 लोग घायल हो गए थे. इस घटना से गुस्साए लोगों ने कार ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी थी. मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने दोषी पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Bhopal, Durga Idol Immersion, Car Rammed In Bhopal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com