सुप्रीम कोर्ट ने अहम आदेश देते हुए कहा कि ये नहीं कहा जा सकता कि अगर आप हिंदू नहीं हैं तो बांस, फूल या बच्चों को खिलौने नहीं बेच सकते. आंध्र प्रदेश सरकार के अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि सभी धर्मों के लोगों को आंध्र प्रदेश के कुरनूल में श्री ब्रमराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानों के पट्टों की नीलामी की प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दी जाए.सुनवाई के दौरान जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा हालांकि यह कहा जा सकता है कि मंदिर परिसर के भीतर, कोई ऐसा कुछ नहीं कर सकता जो आस्था के लिए अपमानजनक हो. यहां शराब या जुआ नहीं खेला जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सकता है कि अगर आप हिंदू धर्म से संबंधित नहीं हैं तो आप बांस, फूल या बच्चों को खिलौने नहीं बेचेंगे.
'OBC के लिए आरक्षित सीटों को सामान्य सीट मानकर कराएं चुनाव' : MP के निकाय-पंचायत चुनावों को लेकर SC
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हम निर्देश देते हैं कि किसी भी किरायेदार/ दुकान धारक को नीलामी में भाग लेने से या केवल उनके धर्म के आधार पर पट्टों के अनुदान से बाहर नहीं किया जाएगा. दरअसल जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और ए एस बोपन्ना की बेंच सैयद जानी बाशा की अवमानना याचिका पर सुनवाई कर रही थी. 2015 में, एपी सरकार ने गैर-हिंदुओं को दुकानों की टेंडर-नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने या अन्यथा मंदिर से संबंधित अचल संपत्ति में व्यापार करने के लिए पट्टा या लाइसेंस प्राप्त करने से प्रतिबंधित करने के लिए एक अधिसूचना जारी की थी.
2019 में एपी सरकार की अधिसूचना को आंध्र और तेलंगाना हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी. याचिकाकर्ता ने कहा कि सरकार की अधिसूचना ने समानता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन किया है, लेकिन हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी.हाईकोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई और जनवरी 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी.
'राज्य की विशेष शक्तियों का अतिक्रमण', DGP की नियुक्ति के मामले में SC पहुंची ममता सरकार
याचिकाकर्ता ने तब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और कहा कि एपी सरकार के अधिकारी एससी आदेशों पर रोक के बावजूद उल्लंघन कर रहे हैं और उनके खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्यवाही शुरू की जानी चाहिए.
Video: सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार के गठित किए आयोग को पेगासस मामले की जांच से रोका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं