गौतमबुद्ध नगर के थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी सोसाइटी के 14 एवेन्यू में रहने वाले एक अभियंता और उसकी दोस्त ने शुक्रवार को कथित रूप से 21वीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिसके कारण दोनों की मौत हो गई. कथित खुदकुशी की यह घटना शाम चार बजे की है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों आपसी सहमति से संबंध में रह रहे थे.
पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम को थाना बिसरख पुलिस को इस घटना की सूचना मिली. उन्होंने कहा गौर सिटी सोसायटी के 14वें एवेन्यू के 21वीं मंजिल से कूदने वाले अभियंता युवक की पहचान सचिन कुमार पुत्र अजय कुमार (28 वर्ष) निवासी सेक्टर 9, नया विजयनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पंकज ने बताया कि युवती की पहचान कुमारी प्राची (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों आपसी सहमति से एक साथ रह रहे थे. युवक और युवती के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.
पंकज ने कहा कि अगर परिजन इस मामले में कोई शिकायत करते हैं, तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. उन्होंने बताया कि दोनों ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है. आत्महत्या करने से पूर्व दोनों ने अपने फ्लैट की कुंडी अंदर से बंद कर दी थी.
ये भी पढ़ें-
- दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी : रक्षा मंत्री सहित 11 फ्लाइट की गईं डायवर्ट - रिपोर्ट
- कैदी नंबर 241383, पटियाला की जेल में नवजोत सिद्धू का दिन कुछ इस तरह बीतेगा
- ज्ञानवापी मामले में ट्रायल कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी, सुप्रीम कोर्ट ने मामला जिला जज को किया ट्रांसफर
(अगर आपको सहायता की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं)
हेल्पलाइन :
1) वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ - 9999666555 अथवा help@vandrevalafoundation.com
2) TISS iCall - 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
Video : नौकरी के बदले जमीन, लालू यादव के खिलाफ सीबीआई ने एक और मामला किया दर्ज
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं