- नोएडा में मजदूरों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया है
- सैकड़ों मजदूरों ने प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ की और हंगामा किया है
- फेज-2 इलाके में प्रदर्शनकारी मजदूरों ने पुलिस की एक जीप को नुकसान पहुंचाया है
Noida Workers Protest: नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन तेज हो गया है. सैकड़ों मजदूर सड़कों पर उतर आए हैं और गाडि़यों में तोड़फोड़ शुरू कर दी है. बड़ी संख्या में आज सुबह से एक बार फिर मजदूर प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस मजदूरों को शांत करवाने में जुटी हुई है, लेकिन मजदूर उग्र होते नजर आ रहे हैं. नोएडा के फेज-2 इलाके में प्रदर्शनकारी मजदूर ज्यादा ही उग्र हो गए और उन्होंने एक पुलिस जीप में तोड़फोड़ की है. ऐसे में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारी मजदूरों को तितर-बितर किया.
नोएडा की एक निजी कंपनी के कर्मचारियों का हंगामा, वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन, अब कैसी है स्थिति?#Noida | @RajputAditi | @anushkagarg2000 pic.twitter.com/dGMECAhuSN
— NDTV India (@ndtvindia) April 13, 2026

मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, योगी प्रशासन अलर्ट पर
नोएडा में मजदूरों के उग्र प्रदर्शन के कई वीडियो सामने आ रहे हैं. नोएडा फेस-2 के एक वीडियो में उग्र मजदूर पुलिस वेन में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं. मजदूरों ने पुलिस पुलिस वेन को पलट दिया और उसमें आग लगा दी. मजदूर जमकर पथराव करते हुए भी नजर आ रहे हैं. बता दें कि वेतन बढ़ाए जाने की मांग को लेकर नोएडा में मजदूर पिछले कुछ दिनों से उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसे लेकर योगी प्रशासन भी अब अलर्ट हो गया है.
नोएडा की एक कंपनी के कर्मचारियों का हंगामा, वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़#Noida #Protest pic.twitter.com/1VU7dvZqt1
— NDTV India (@ndtvindia) April 13, 2026


जिलाधिकारी का कहना है कि श्रमिकों के अधिकारों का हनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. संबंधित विभागों को नियमित निरीक्षण कर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जिले में औद्योगिक शांति बनी रहे. साथ ही, जो श्रमिक काम करना चाहते हैं, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा.

बताया जा रहा है कि नोएडा प्रशासन ने रविवार को प्रदर्शनकारी मजदूरों की ज्यादातर मांगे स्वीकार कर ली थी. इनमें 10 तारीख को सैलरी, ओवरटाइम, फैक्ट्रियों में सीसीटीवी कैमरे जैसी मांगें शामिल हैं. लेकिन इसके बावजूद आज फिर क्यों मजदूर सड़कों पर उतार आए, ये बात समझ नहीं आ रही है.

यूपी के गौतम बुद्ध नगर में पिछले तीन दिनों से जारी श्रमिकों के उग्र आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गए हैं. जिलाधिकारी मेधा रूपम ने रविवार को उद्योगपतियों और विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की, जबकि सोमवार को प्रस्तावित प्रदर्शनों के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. जिलाधिकारी ने बताया कि संभावित प्रदर्शन को देखते हुए सेक्टर, जोनल और 'स्टेटिक मजिस्ट्रेट' की तैनाती की गई है. कुछ संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष रूप से अधिकारियों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.
#WATCH | Uttar Pradesh: Vehicles and properties vandalised and stones pelted in Phase 2 of Noida where a large number of employees of a company gathered in protest over their demands for a salary increment. Heavy Police deployment made here to bring the situation under control.… pic.twitter.com/1B0axJZSBN
— ANI (@ANI) April 13, 2026
गौरतलब है कि शनिवार को थाना फेस-2, फेस-3 और ईकोटेक-3 क्षेत्रों में श्रमिकों ने उग्र प्रदर्शन किया था. कई स्थानों पर पथराव की घटनाएं हुईं, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए. पुलिस कार्रवाई में भी कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है जबकि एक महिला के गंभीर रूप से घायल होने की चर्चा है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं