विज्ञापन

नोएडा में भड़के मजदूर, पुलिस वैन तोड़ी, आग लगाई, वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हिंसा, देखें VIDEO

Noida Protest: नोएडा के फेज-2 इलाके में प्रदर्शनकारी मजदूर ज्‍यादा ही उग्र हो गए और उन्‍होंने एक पुलिस जीप में तोड़फोड़ की है. ऐसे में पुलिस ने हल्‍का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारी मजदूरों को तितर-बितर किया.

नोएडा में भड़के मजदूर, पुलिस वैन तोड़ी, आग लगाई, वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हिंसा, देखें VIDEO
  • नोएडा में मजदूरों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया है
  • सैकड़ों मजदूरों ने प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ की और हंगामा किया है
  • फेज-2 इलाके में प्रदर्शनकारी मजदूरों ने पुलिस की एक जीप को नुकसान पहुंचाया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Noida Workers Protest: नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन तेज हो गया है. सैकड़ों मजदूर सड़कों पर उतर आए हैं और गाडि़यों में तोड़फोड़ शुरू कर दी है. बड़ी संख्या में आज सुबह से एक बार फिर मजदूर प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस मजदूरों को शांत करवाने में जुटी हुई है, लेकिन मजदूर उग्र होते नजर आ रहे हैं. नोएडा के फेज-2 इलाके में प्रदर्शनकारी मजदूर ज्‍यादा ही उग्र हो गए और उन्‍होंने एक पुलिस जीप में तोड़फोड़ की है. ऐसे में पुलिस ने हल्‍का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारी मजदूरों को तितर-बितर किया.

Latest and Breaking News on NDTV

मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, योगी प्रशासन अलर्ट पर


नोएडा में मजदूरों के उग्र प्रदर्शन के कई वीडियो सामने आ रहे हैं. नोएडा फेस-2 के एक वीडियो में उग्र मजदूर पुलिस वेन में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं. मजदूरों ने पुलिस पुलिस वेन को पलट दिया और उसमें आग लगा दी. मजदूर जमकर पथराव करते हुए भी नजर आ रहे हैं. बता दें कि वेतन बढ़ाए जाने की मांग को लेकर नोएडा में मजदूर पिछले कुछ दिनों से उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसे लेकर योगी प्रशासन भी अब अलर्ट हो गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV
"उत्‍तर प्रदेश में हर श्रमिक को सम्मानजनक मानदेय, सुरक्षित कार्य वातावरण और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित होनी चाहिए. औद्योगिक इकाइयां श्रम कानूनों का अक्षरशः पालन करें, श्रमिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाना चाहिए. सभी औद्योगिक विकास प्राधिकरण अगले 24 घंटे के भीतर औद्योगिक संगठनों, उद्योग प्रतिनिधियों और इकाई प्रबंधन से सीधा संवाद स्थापित करें, ताकि समस्‍या का समाधान जल्‍द से जल्‍द किया जाए. श्रम विभाग स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सभी प्रकार की औद्योगिक इकाइयों से सतत संवाद स्थापित करें. श्रमिकों के नाम पर माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करें, औद्योगिक क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाएं. देश में मृतप्राय नक्सलवाद को पुनर्जीवित करने की साजिश से सावधान रहें. भड़काऊ गतिविधियों पर रखें कड़ी नजर." यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

Latest and Breaking News on NDTV

जिलाधिकारी का कहना है कि श्रमिकों के अधिकारों का हनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. संबंधित विभागों को नियमित निरीक्षण कर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जिले में औद्योगिक शांति बनी रहे. साथ ही, जो श्रमिक काम करना चाहते हैं, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें :- नोएडा में श्रमिकों के लिए गुड न्यूज, फैक्ट्रियों में CCTV अनिवार्य, मजदूरों को मिलेगा ग्रेच्युटी और EPF का हक

बताया जा रहा है कि नोएडा प्रशासन ने रविवार को प्रदर्शनकारी मजदूरों की ज्‍यादातर मांगे स्‍वीकार कर ली थी. इनमें 10 तारीख को सैलरी, ओवरटाइम, फैक्ट्रियों में सीसीटीवी कैमरे जैसी मांगें शामिल हैं. लेकिन इसके बावजूद आज फिर क्‍यों मजदूर सड़कों पर उतार आए, ये बात समझ नहीं आ रही है. 
 

Latest and Breaking News on NDTV

यूपी के गौतम बुद्ध नगर में पिछले तीन दिनों से जारी श्रमिकों के उग्र आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गए हैं. जिलाधिकारी मेधा रूपम ने रविवार को उद्योगपतियों और विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की, जबकि सोमवार को प्रस्तावित प्रदर्शनों के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. जिलाधिकारी ने बताया कि संभावित प्रदर्शन को देखते हुए सेक्टर, जोनल और 'स्टेटिक मजिस्ट्रेट' की तैनाती की गई है. कुछ संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष रूप से अधिकारियों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. 

गौरतलब है कि शनिवार को थाना फेस-2, फेस-3 और ईकोटेक-3 क्षेत्रों में श्रमिकों ने उग्र प्रदर्शन किया था. कई स्थानों पर पथराव की घटनाएं हुईं, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए. पुलिस कार्रवाई में भी कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है जबकि एक महिला के गंभीर रूप से घायल होने की चर्चा है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें :- 10 तारीख तक सैलरी, ओवरटाइम का मिलेगा दोगुना पैसा... नोएडा में DM का श्रमिकों के लिए बड़ा फैसला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com