विज्ञापन

महामाया पर नहीं लगेगा जाम, बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर, नोएडा-ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक फर्राटेदार सफर

इस एलिवेटेड रोड के बनने से सबसे ज्यादा फायदा नोएडा एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों को होगा. एयरपोर्ट से आने वाले वाहन इस रोड के जरिए सीधे और कम समय में दिल्ली पहुंच सकेंगे.

महामाया पर नहीं लगेगा जाम, बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर, नोएडा-ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक फर्राटेदार सफर
नोएडा एलिवेटेड रोड का डीपीआर तैयार. (AI इमेज)
  • नोएडा में महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर 94 तक 20 मीटर ऊंचा और दो किमी. लंबा एलिवेटेड रोड बनेगा
  • IIT रुड़की ने एलिवेटेड रोड का डीपीआर नोएडा अथॉरिटी को सौंप दिया है, अब मंजूरी का इंतजार है
  • इस परियोजना की लागत लगभग 350 करोड़ रुपये अनुमानित है, जिसे भविष्य में छह लेन तक बढ़ाया जा सकेगा

नोएडा में बनने वाले सबसे ऊंचे एलिवेटेड रोड का काम अब जल्द शुरू हो सकता है, इसका डीपीआर IIT रुड़की ने नोएडा अथॉरिटी को सौंप दिया है. अब सिर्फ अथॉरिटी के एप्रूवल का इंतजार है. महामाया फ्लाईओवर के पास से सेक्टर-94 तक बनने वाला यह एलिवेटेड रोड दो किमी. लंबा और 20 मीटर ऊंचा होगा. इसके बनने से नोएडा में ट्रैफिक कम हो जाएगा और कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी.

350 करोड़ रुपये में बनेगा एलिवेटेड रोड

इस प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी आईआईटी रुड़की पर थी. पहले सॉइल टेस्टिंग के जरिए जमीन की बियरिंग कैपेसिटी यानी वहन क्षमता का पता लगाया गया. यह जानकारी एलिवेटेड रोड के डिजाइन और उसकी संरचना तय करने में काफी काम आने वाली है. इस एलिवेटेड रोड को बनाने में करीब 350 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान जताया जा रहा है. 

  • नोएडा का सबसे ऊंचा 20 मीटर ऊंचा एलिवेटेड रोड
  • 350 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान
  • जेवर एयरपोर्ट से दिल्ली तक तेज सफर

नोएडा के आसपास जाम से मिलेगी राहत

नोएडा के महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर 94 यमुना पुस्ता तक प्रस्तावित सड़क नोएडा की मैजेंटा मेट्रो लाइन के ऊपर से होकर गुजरेगी और चिल्ला एलिवेटेड रोड को सीधे जेवर एयरपोर्ट से जोड़ेगी. सेक्टर-94 के पास यमुना पुस्ता के पास उतरेगी. इसे भविष्य में छह लेन तक बढ़ाया जा सकता है. इससे नोएडा और इसके आसपास के क्षेत्र में जाम से बहुत हद तक राहत मिलने की उम्मीद है. बाद में इसे जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले एलिवेटेड एक्सप्रेसवे से जोड़ने की प्लानिंग की जा रही है. 

जेवर एयरपोर्ट तक हाई स्पीड सफर

 IIT रुड़की द्वारा सौंपे गए डीपीआर को नोएडा अथॉरिटी चेक कर रहा है, ताकि आगे की योजना पर काम शुरू किया जा सके. इस एलिवेटेड रोड के बनने से सबसे ज्यादा फायदा नोएडा एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों को होगा. एयरपोर्ट से आने वाले वाहन इस रोड के जरिए सीधे दिल्ली पहुंच सकेंगे. इस रोड के बनने से दिल्ली और नोएडा से जेवर एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों तो प्रमुख चौराहों और सिग्नलों से नहीं गुजरना पड़ेगा. इससे उनका बहुत समय बचेगा. 

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-नोएडा फिल्म सिटी से अक्षरधाम तक खत्म होगा ट्रैफिक जाम, नोएडा के महामाया फ्लाईओवर तक एलिवेटेड रोड बनेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Elevated Road, Noida Elevated Road Dpr, Jewar Airport, DPR Ready, Chilla Elevated Road
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com