विज्ञापन

नोएडा एलिवेटेड रोड अचानक धंसा, 10 फीट गहरा गड्ढा हुआ, करीब 500 करोड़ की लागत से बनी थी सड़क

नोएडा के सेक्टर-61 और सेक्टर-18 को जोड़ने वाले एलिवेटेड रोड का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे करीब 20 फीट चौड़ा और 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया.

नोएडा सेक्टर-61 से सेक्टर-18 के बीच बना एलिवेटेड रोड धंसा
NDTV

​नोएडा में करोड़ों रुपये की लागत से बने शहर के सबसे महत्वपूर्ण एलिवेटेड रोड का एक हिस्सा अचानक धंस गया है. सेक्टर-61 से सेक्टर-18 के बीच हुए इस हादसे में सड़क पर करीब 20 फीट चौड़ा और 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया है. गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया.

लगभग 5 किलोमीटर लंबा यह एलिवेटेड मार्ग ट्रैफिक के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है. यह सड़क गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 7X सोसाइटी और दिल्ली के डीएनडी (DND) को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जहां से रोजाना लाखों की संख्या में वाहन गुजरते हैं. इतने व्यस्त मार्ग पर अचानक इतना बड़ा गड्ढा हो जाने से यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

​इस घटना ने एक बार फिर नोएडा अथॉरिटी की कार्यप्रणाली और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को कटघरे में खड़ा कर दिया है. इतनी भारी-भरकम लागत से बनी सड़क के इस तरह धंसने से लोगों में भी चिंता है. वहीं, इस पूरे मामले पर नोएडा अथॉरिटी के अफसरों का कहना है कि सड़क धंसने के कारणों की गहनता से जांच कराई जा रही है.

480 करोड़ की लागत से बनी यह सड़क

सेक्टर 18 से सेक्टर 62 तक बना यह एलिवेटेड रोड 4.8 किलोमीटर लंबा है. इसे 480 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था. इसका काम 15 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ था और इसे पूरा करने की समय-सीमा 14 अक्टूबर 2017 थी, लेकिन यह सड़क जनवरी 2017 में ही ट्रैफिक के लिए खोल दी गई थी. 

नोएडा में LPG सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग

नोएडा सेक्टर 18 से सेक्टर 61 जाने वाले इसी एलिवेटेड रोड पर एक और बड़ा हादसा होते-होते बचा. सड़क से गुजर रहे LPG सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गई. सूचना के बाद मौके पर फायर विभाग की टीम पहुंची. फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया. फायर विभाग ने आग को फैलने से पहले ही काबू पाया. फायर विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया. ट्रक के नीचे से धुआं निकल रहा था.

यह भी पढ़ें: नोएडा सुपरनोवा सोसाइटी में नलों से आ रहे गंदे पानी का क्या मामला है? फ्लैट ओनर ने सुनाई दर्द भरी दास्तां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Elevated Road, Noida Elevated Flyover, Noida Elevated Road Dpr, Noida Elevated Road Pillar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com