विज्ञापन

नोएडा फिल्म सिटी से अक्षरधाम तक खत्म होगा ट्रैफिक जाम, नोएडा के महामाया फ्लाईओवर तक एलिवेटेड रोड बनेगा

Chilla Elevated Road: चिल्ला एलिवेटेड रोड पर दिल्ली से आने वाले वाहनों की आवाजाही के लिए चार रैंप और एक लूप बनाया जाएगा. इसके बनने से नोएडा सेक्टर 16ए फिल्म सिटी और दलित प्रेरणा स्थल के सामने लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी.

नोएडा फिल्म सिटी से अक्षरधाम तक खत्म होगा ट्रैफिक जाम, नोएडा के महामाया फ्लाईओवर तक एलिवेटेड रोड बनेगा
चिल्ला एलिवेटेड रोड का काम 50 प्रतिशत से ज्यादा हुआ पूरा
  • चिल्ला रेगुलेटर से नोएडा के महामाया फ्लाईओवर तक 5.96 किलोमीटर लंबा छह लेन का एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है
  • इस एलिवेटेड रोड का निर्माण करीब 892 करोड़ रुपये की लागत से होगा और इसे 296 पिलरों पर बनाया जाएगा
  • एलिवेटेड रोड दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है, जिससे नोएडा फिल्म सिटी मार्ग पर जाम से राहत मिलेगी

दिल्ली के चिल्ला रेगुलेटर से नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास तक एक एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है. इसके काम में आने वाले दिनों में और तेजी आने की उम्मीद है. दरअसल पीएम गति शक्ति के तहत अथॉरिटी को जल्द ही  काम के लिए 100 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. अथॉरिटी के मुताबिक, यह एलिवेटेड रोड दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा. इसके बनने से नोएडा फिल्म सिटी वाले रास्ते पर जाम से निजात मिल सकेगी. नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास तक बनाए जा रहे इस एलिवेटेड रोड को आने वाले समय में चिल्ला रेगुलेटर से दिल्ली के मयूर विहार फ्लाईओवर तक जोड़ा जाएगा.

एलिवेटेड रोड बनने से खत्म होगा जाम

एक एलिवेटेड रोड नोएडा के महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर 94 यमुना पुस्ता तक भी बनाया जाएगा. यमुना एक्सप्रेसवे तक एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा. इसके पूरा होने से अक्षरधाम मंदिर की तरफ से लोग बिना जाम में फंसे यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए अपने-अपने रास्ते जा सकेंगे. 

1200 पाइपिंग का काम पूरा

चिल्ला एलिवेटेड रोड की कुल 1400 में से 1200 पाइपिंग का काम पूरा हो चुका है. किसी भी पिलर की बुनियाद उसकी पाइपिंग ही होती है. बता दें कि दिल्ली से आने वाले वाहनों की इस रोड से कनेक्टिविटी के लिए चार रैंप और एक लूप बनाया जाएगा.इसके बनने से अभी नोएडा सेक्टर 16ए फिल्म सिटी और दलित प्रेरणा स्थल के सामने जो जाम लगता है उससे राहत मिल जाएगी.

  • चिल्ला एलिवेटेड रोड 5.96 किलोमीटर लंबा होगा
  •  इसे बनाने में करीब 892 करोड़ रुपये खर्च होंगे
  • यह एलिवेटेड रोड छह लेन का होगा
  • इस एलिवेटेड रोड को 296 पिलर पर बनाया जाएगा

15 साल पुरानी योजना, अब मिली रफ्तार

चिल्ला एलिवेटेड रोड योजना करीब 15 साल पुरानी है. बसपा और सपा सरकारों में इसका काम टाला जाता रहा. साल 2017 में जब बीजेपी सत्ता में आई तब इसके काम की प्रक्रिया तेज हुई. हालांकि इसके बजट को लेकर विवाद के चलते काम करीब साढ़े तीन साल तक अटका रहा.नवंबर 2021 से अटका काम पिछले साल मार्च में फिर से शुरू हो गया. 

ये भी पढे़ं-दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने का एक और रास्ता मिल जाएगा, जाम से भी मुक्ति,10 लेन वाले बाईपास का पूरा रूट मैप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chilla Elevated Road, Noida Elevated Road, Noida Elevated Road Pillar, Noida Elevator
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com