Gold Silver Rate Today Sept 24 : अगर आज आप सोने-चांदी की खरीदारी करने का सोच रहे हैं आपके लिए अच्छी खबर है. त्योहारी सीजन से ठीक पहले सोना और चांदी दोनों सस्ते हो गए हैं. गुरुवार, 24 सतंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और रिटेल सर्राफा बाजार दोनों जगह सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold-Silver Price Fall) देखने को मिली.MCX पर चांदी में 2,587 रुपये की बड़ी गिरावट आई है, जबकि सोना भी 749 रुपये टूटकर 1.50 रुपये लाख के करीब आ गया है.
MCX पर सोना इतना सस्ता
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 सितंबर दोपहर तक 5 अक्टूबर 2026 एक्सपायरी वाला सोना (Gold Futures) 749 रुपये (0.50%) गिरकर ₹1,50,550 प्रति 10 ग्राम पर आ गया. गुरुवार को सोने ने 1,50,383 रुपये के निचले और 1,51,350 रुपये का ऊपरी लेवल पर ट्रेड कर रहा है.
घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,416 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. पिछले एक महीने में सोना करीब 7% फिसला है, हालांकि एक साल में इसमें करीब 34.5% की बढ़त बनी हुई है.
देश के बड़े शहरों में 24K और 22K सोने के रेट्स
24 कैरेट सोने की कीमतें अलग-अलग शहरों में इस तरह हैं...
- मुंबई: 1,51,810 रुपये प्रति 10 ग्राम
- दिल्ली: 1,51,550 रुपये
- चेन्नई: 1,52,250 रुपये
- कोलकाता: 1,51,610 रुपये
- बेंगलुरु: 1,51,930 रुपये
- हैदराबाद: 1,52,050 रुपये
वहीं 22 कैरेट सोने की बात करें तो दिल्ली में रेट ₹1,38,921, मुंबई में ₹1,39,159 और चेन्नई में ₹1,39,563 प्रति 10 ग्राम ,कोलकाता में 1,38,976 रुपये, बेंगलुरु में 1,39,269 रुपये और हैदराबाद में 1,39,379 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.
चांदी में 2,500 रुपये से ज्यादा की गिरावट
चांदी में सोने के मुकाबले काफी तेज गिरावट दर्ज की गई. MCX पर गुरुवार को चांदी (Silver Futures) एमसीएक्स पर चांदी 2,587 रुपये यानी 1.10% टूटकर 2,33,308 रुपये पर आ गई. दिन में इसका भाव 2,32,998 रुपये से 2,35,590 रुपये के बीच रहा.
घरेलू बाजार में चांदी 2,36,080 रुपये प्रति किलो और 925 स्टर्लिंग सिल्वर 2,18,374 रुपये प्रति किलो पर थी. एक महीने में चांदी करीब 3.6% नीचे आई है, लेकिन पिछले एक साल में इसका भाव 76.2% से ज्यादा बढ़ा है.
देश के प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा दाम
- दिल्ली: ₹2,35,240 प्रति किग्रा
- मुंबई: ₹2,35,650 प्रति किग्रा
- कोलकाता: ₹2,35,340 प्रति किग्रा
- बेंगलुरु: ₹2,35,840 प्रति किग्रा
- हैदराबाद: ₹2,36,020 प्रति किग्रा
- चेन्नई: ₹2,36,340 प्रति किग्रा
इंटरनेशनल मार्केट में भी गोल्ड-सिल्वर लुढ़का
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.1% बढ़कर 4,290.29 डॉलर प्रति औंस रहा. वहीं चांदी 0.2% गिरकर 64.31 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. पिछले सत्र में चांदी करीब 4% टूटी थी.
चॉइस वेल्थ के हेड ऑफ रिसर्च एंड प्रोडक्ट अक्षत गर्ग के मुताबिक, घरेलू सोने की कीमतें एक साल में करीब 60% बढ़ी हैं. करीब 98,000 रुपये से बढ़कर यह लगभग 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा है. इस तेजी में ग्लोबल रैली, रुपये में कमजोरी और अप्रैल में इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% किए जाने का भी असर रहा.
ये भी पढ़ें- नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर: IRDAI बदलने जा रहा है इंश्योरेंस खरीदने का तरीका, सीधे घटेंगे दाम?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं