भारत के न्योते पर दिल्ली आए पाकिस्तानी मंत्री, SCO मंच पर करेंगे संबोधन
करीब तीन साल बाद किसी पाकिस्तानी मंत्री ने भारत का दौरा किया है. पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण समन्वय मंत्री मुसादिक मलिक नई दिल्ली पहुंचे हैं, जहां वह 20 से 22 नवंबर तक आयोजित SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में हिस्सा लेंगे. पाकिस्तान सरकार के मुताबिक वह सभ्यताओं के बीच संवाद, SCO में पाकिस्तान की भूमिका और देश की सांस्कृतिक विरासत पर अपने विचार रखेंगे. भारत ने इस कार्यक्रम के लिए सभी SCO सदस्य, ऑब्जर्वर और डायलॉग पार्टनर देशों को आमंत्रित किया था. फिलहाल पाकिस्तान 2026-27 के लिए SCO राष्ट्राध्यक्ष परिषद की अध्यक्षता भी कर रहा है.
खबर विस्तार से पढ़ें: जिस पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं, वहां के मंत्री 3 साल बाद भारत क्यों आए? दिल्ली में मुसादिक मलिक ने रखा कदम
PM मोदी का बारामती दौरा फिलहाल रद्द, अब शरद पवार करेंगे 'प्रेरणास्थल' का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित बारामती दौरा फिलहाल रद्द कर दिया गया है. पीएम मोदी को विद्या प्रतिष्ठान परिसर के नक्षत्र गार्डन में बने 'प्रेरणास्थल' का उद्घाटन करना था, लेकिन कार्यक्रम अब नहीं होगा. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अब वह 12 दिसंबर को प्रेरणास्थल का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी का दौरा पहले 3 नवंबर को तय था, जिसे बाद में टाल दिया गया था. 16 नवंबर की नई तारीख पर भी शरद पवार की स्वास्थ्य संबंधी वजहों के कारण कार्यक्रम नहीं हो सका. अब फिलहाल पीएम की यात्रा रद्द मानी जा रही है और उद्घाटन की जिम्मेदारी खुद शरद पवार संभालेंगे.
नाम 'सिराज' इसलिए...कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान से गरमाई सियासत
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में शुरू हुए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है. लेकिन क्रिकेट के मैदान का यह मुद्दा इंडिया में सियासत का मुद्दा बन गया है. उत्तर प्रदेश से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सिराज के बाहर होने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सिराज के नाम और पहचान को टीम से बाहर रखने की वजह बताया है. इमरान मसूद ने कहा 'कहा जा रहा है कि अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई, उनका नाम 'सिराज' है और इसीलिए उन्हें जगह नहीं दी गई. जिससे यह मामला गर्माता दिख रहा है.
खबर विस्तार से पढ़ें: नाम 'सिराज' इसलिए...कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान से गरमाई सियासत
जयपुर से जोधपुर तक कांग्रेस का दबदबा, चूरू में राजेंद्र राठौड़ के बेटे जीते, सीकर, नागौर में भी उलटफेर
राजस्थान के 37 जिलों में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों की मतगणना जारी है और नतीजों से स्थानीय सत्ता की तस्वीर साफ होने लगी है. इन चुनावों को बीजेपी और कांग्रेस दोनों की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि परिणाम ग्रामीण क्षेत्रों में दलों की पकड़ का संकेत देंगे. चुरू में बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने जीत दर्ज की है, जबकि मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार को हार का सामना करना पड़ा है. जयपुर में निवर्तमान जिला प्रमुख रमा चौपड़ा और अजमेर में पूर्व विधायक सुशील कंवर पलाड़ा को भी झटका लगा है.
योगी आदित्यनाथ की मां नहीं रहीं, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पैतृक गांव पंचुर में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थीं और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था. मां के निधन की सूचना मिलने के समय सीएम योगी गोरखपुर में 50 हजार छात्रों को टैबलेट वितरण कार्यक्रम में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कार्यक्रम पूरा किया. परिवार के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जा सकता है. सावित्री देवी के निधन से योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
जयपुर में मैगी खाने के बाद 7 साल की बच्ची की मौत, बड़ी बहन भी हुई बीमार
जयपुर के करधनी इलाके में मैगी खाने के बाद 7 साल की पीहू कुमावत की मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन दिव्यांशी की तबीयत भी बिगड़ गई. दोनों बहनों ने घर पर मैगी बनाकर खाई थी और उसके बाद सो गई थीं. मां के घर लौटने पर छोटी बेटी नहीं उठी, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने मैगी के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. फिलहाल फूड पॉइजनिंग की आशंका है, लेकिन मौत की असली वजह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी.
कूनो में खुशखबरी! बोत्सवाना की मादा चीता ने दिए 4 शावकों को जन्म
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता KOMG-3 ने चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है. यह भारत में किसी बोत्सवाना मूल की मादा चीता का पहला सफल प्रसव है. विशेषज्ञ इसे प्रोजेक्ट चीता की बड़ी सफलता मान रहे हैं क्योंकि शावकों का जन्म खुले जंगल में प्राकृतिक परिस्थितियों में हुआ है. सितंबर 2022 में शुरू हुई परियोजना के बाद यह दूसरा वाइल्ड बर्थ रिकॉर्ड है. चार नए शावकों के जन्म के साथ भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है, जिनमें 43 चीते भारत में ही जन्मे हैं.
कर्नाटक में बाइक टैक्सी को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, सरकार को बड़ा झटका
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार की उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें राज्य में बाइक टैक्सी सेवाओं को अनुमति देने वाले कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी. इसके साथ ही राज्य में बाइक टैक्सी संचालन जारी रखने का रास्ता साफ हो गया है. मामला तब शुरू हुआ था जब हाईकोर्ट की एकल पीठ ने सरकार की नीति बनने तक बाइक टैक्सी सेवाएं निलंबित करने का निर्देश दिया था. बाद में 23 जनवरी 2026 को डिवीजन बेंच ने इस आदेश को पलट दिया था. अब सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार की अपील खारिज कर हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है. विस्तृत आदेश का इंतजार है.
सोना-चांदी धड़ाम! कुछ घंटों में 13 हजार रुपये तक गिरे भाव, खरीदारों की लगी भीड़
शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. घरेलू बाजार खुलने के कुछ घंटों के भीतर दोनों धातुओं के भाव में 13 हजार रुपये तक की कमी देखने को मिली. MCX पर सोना 1.22 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे और चांदी 1.50 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे पहुंच गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर पर दबाव बना हुआ है, जिसकी बड़ी वजह अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख, मजबूत डॉलर और बढ़ी हुई बॉन्ड यील्ड मानी जा रही है. जनवरी के रिकॉर्ड स्तर से अब तक सोना करीब 71 हजार रुपये और चांदी करीब 2.70 लाख रुपये तक सस्ती हो चुकी है.
6 खाड़ी देशों को जोड़ेगा 2100 KM का रेल नेटवर्क, 200 KM/H की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें
खाड़ी के छह देश कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन, कतर, UAE और ओमान को जोड़ने के लिए 2,117 किलोमीटर लंबा GCC रेलवे नेटवर्क तैयार किया जा रहा है. इस मेगा प्रोजेक्ट का करीब 56% काम पूरा हो चुका है और इसे 2030 तक चालू करने का लक्ष्य है. यात्री ट्रेनें 200 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलेंगी, जबकि मालगाड़ियों के लिए 80-120 किमी प्रति घंटे की गति तय की गई है. इस नेटवर्क से क्षेत्रीय व्यापार, पर्यटन और लोगों की आवाजाही को बड़ा बढ़ावा मिलेगा. अनुमान है कि 2045 तक सालाना 85 लाख यात्री और 20 करोड़ टन से ज्यादा माल इस रेल नेटवर्क के जरिए परिवहन किया जाएगा.
खबर विस्तार से पढ़ें: रेगिस्तान में 2100 KM की विशाल रेल लाइन, 150 हजार करोड़ का खजाना खाली होगा, सऊदी-UEA समेत 6 खाड़ी देशों का प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं