विज्ञापन

लखनऊ में नया रेलवे स्टेशन तैयार, दिल्ली-मुरादाबाद रूट पर दौड़ेंगी शताब्दी-राजधानी जैसी ट्रेनें, चारबाग स्टेशन-गोमतीनगर का घटेगा दबाव

ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे स्टेशन लखनऊ का 19वां रेलवे स्टेशन बनने जा रहा है. इससे लखनऊ के मुख्य चारबाग रेलवे स्टेशन ये यात्री ट्रेनों का दबाव और घटेगा. जिस तरह आनंद विहार रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दबाव कम हुआ है.

लखनऊ में नया रेलवे स्टेशन तैयार, दिल्ली-मुरादाबाद रूट पर दौड़ेंगी शताब्दी-राजधानी जैसी ट्रेनें, चारबाग स्टेशन-गोमतीनगर का घटेगा दबाव
Transport Nagar railway station Lucknow
लखनऊ:

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में नया रेलवे स्टेशन यूपी की राजधानी के लिए गेमचेंजर साबित होने जा रहा है. यह स्टेशन साउथ लखनऊ के शारदा नगर, ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में कानपुर रोड पर बनेगा. उत्तर रेलवे यहां 3 प्लेटफॉर्म और 6 लाइनें बनाएगा. जैसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का बोझ आनंद विहार स्टेशन से कम हुआ है, वैसे ही ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे स्टेशन लखनऊ के चारबाग स्टेशन में यात्रियों का दबाव कम होगा. चारबाग रेलवे स्टेशन से ये स्टेशन 10-12 किलोमीटर की दूरी पर है. ट्रांसपोर्ट नगर से सीधे रेलवे लाइन चारबाग को जोड़ती है. 

ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन की मेट्रो से कनेक्टिविटी

ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन रेड लाइन मेट्रो से कनेक्ट होगा. यात्री सिर्फ 15-20 मिनट में चारबाग मेट्रो स्टेशन और अमौसी के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधी पहुंच होगी. ट्रांसपोर्ट नगर का स्टेशन लखनऊ के अमौसी, मानक नगर और ऐशबाग रेल स्टेशन से जुड़ा है. लखनऊ का बस अड्डा आलमबाग बस टर्मिनल भी सिर्फ 3-4 किलोमीटर की दूरी पर है. कानपुर रोड और शहीद पथ से भी ये रेलवे स्टेशन जुड़ा रहेगा.  

चारबाग स्टेशन पर दबाव घटेगा

लखनऊ चारबाग स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी और प्लेटफार्म की कमी से दबाव बढ़ा है. रेलवे चारबाग के माल गोदाम को पूरी तरह से ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट किया जाएगा. ट्रांसपोर्ट सिटी पहले से ही लखनऊ का सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट हब है. ट्रकों की माल ढुलाई बेहद आसान हो जाएगी. भारी ट्रकों की शहर में आवाजाही कम होगी. यह स्टेशन अमौसी एयरपोर्ट के बेहद करीब है. कानपुर, उन्नाव या समीपवर्ती जिलों से यात्री सीधे ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे स्टेशन उतरकर मेट्रो या ऑटो से तुरंत एयरपोर्ट पहुंच पाएंगे. ट्रांसपोर्ट नगर, कानपुर रोड, कृष्णा नगर, शारदा नगर के आसपास रियल एस्टेट और आवासीय परियोजनाओं को बढ़ावा मिलेगा. डीआरएम सुनील कुमार वर्मा का कहना है कि जल्द ये स्टेशन चालू हो जाएगा.

  • 420 करोड़ रुपये खर्च नए स्टेशन पर
  • 30 सितंबर से संचालन की तैयारी
  • 45 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल
  • 7 मंजिला होगा नया स्टेशन
  • 4 मंजिल पर रेस्टोरेंट-होटल, शॉपिंग मॉल
  • 1250 किलोवाट का सोलर पैनल स्टेशन पर

लखनऊ के प्रमुख स्टेशन

लखनऊ चारबाग: 9 प्लेटफार्म वाला उत्तर भारत का सबसे प्रमुख स्टेशन 
लखनऊ जंक्शन : पूर्वोत्तर रेलवे का टर्मिनल स्टेशन
गोमती नगर: पूर्वी लखनऊ का एडवांस्ट नया टर्मिनल
ऐशबाग:  मुख्य जंक्शन और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
बादशाह नगर: ट्रांस-गोमती क्षेत्र का महत्वपूर्ण स्टेशन
ट्रांसपोर्ट नगर: नया पैसेंजर और गुड्स टर्मिनल 

वंदे भारत, शताब्दी, राजधानी ट्रेनें दौड़ेंगी

उत्तर रेलवे ने लखनऊ मंडल को प्रस्ताव भेजा है. कमिश्नर रेलवे सेफ्टी की मंजूरी के साथ ट्रांसपोर्ट नगर से यात्री ट्रेनों का संचालन होने लगेगा. जल्द ही राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत जैसी मेल-एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेन यहां से दौड़ती नजर आएंगी. लखनऊ जंक्शन की कुछ ट्रेनों को ऐशबाग और गोमतीनगर स्टेशन पर पहले ही शिफ्ट किया गया है. चारबाग स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के तौर पर पुनर्निर्माण किया जा रहा है. उतरेटिया से ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे स्टेशन तक डबल रेल लाइन बनाई गई है. ये लखनऊ का 19वां रेलवे स्टेशन होगा. इससे 5-10 लाख आबादी को राहत मिलेगी और उन्हें ट्रेनें पकड़ने के लिए चारबाग नहीं भागना पड़ेगा. ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन से अभी हरदोई, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, दिल्ली से ट्रेनों की आवाजाही होती हैं. पैसेंजर के अलावा मेल-एक्सप्रेस, अमृत भारत, सुपरफास्ट, वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी.

Transport Nagar railway station

Transport Nagar railway station Lucknow

ये भी पढ़ें - नवरात्रि में लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर का शिलान्यास, 11 KM में 12 स्टेशन, कानपुर-आगरा मेट्रो के फेज-2 का उद्घाटन होगा

ट्रांसपोर्ट सिटी पर यात्री सुविधाएं

लखनऊ जोन में अभी चारबाग, आलमनगर, मल्हौर, मलिहाबाद, मानकनगर, अमौसी, उतरेटिया, मोहनलालगंज, काकोरी के अलावा पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन, गोमतीनगर, डालीगंज, मोहिबुल्लापुर, ऐशबाग, सिटी स्टेशन, बीकेटी, इटैांजा, बादशाहनगर रेलवे स्टेशन हैं. ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन से अभी मालगाड़ियों की ज्यादातर आवाजाही होती है. यात्री ट्रेनों के साथ यहां ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, एसी लाउंज, वाटर वेंडिंग मशीन, टिकट काउंटर, सुरक्षा और यात्रियों के बैठने के इंतजाम हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें - लखनऊ में डेढ़ साल में 10 फ्लाईओवर-एलिवेटेड रोड चालू होंगे, डालीगंज पुल तैयार, चौक-KGMU से दुबग्गा-बसंतकुंज तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Transport Nagar Railway Station, Lucknow Railway Station, Charbagh Railway Station, Lucknow News, Amausi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com