विज्ञापन

NEET-UG 2026: शिक्षा मंत्री की हाई-लेवल बैठक, री-एग्जाम को लेकर आ गया नया अपडेट!

NEET-UG 2026 की री-एग्जाम तैयारियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाई-लेवल बैठक की है.

NEET-UG 2026: शिक्षा मंत्री की हाई-लेवल बैठक, री-एग्जाम को लेकर आ गया नया अपडेट!
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
ANI
  • धर्मेंद्र प्रधान ने NEET-UG 2026 की री-एग्जाम की तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की.
  • परीक्षा की सुरक्षा, निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और छात्रों को तनाव मुक्त माहौल देने पर विशेष जोर दिया गया.
  • NEET-UG की पुनः परीक्षा 21 जून को देशभर के 550 शहरों में 5400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

NEET-UG 2026 की री‑एग्जाम प्रक्रिया को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. बैठक में पुनः परीक्षा को सही और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए जरूरी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

डॉ. राधाकृष्णन, जो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर लागू सिफारिशों की निगरानी के लिए बनी हाई पावर्ड स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष हैं, ने भी तैयारियों की स्थिति पर चर्चा की. इस बैठक में उच्च शिक्षा सचिव, NTA के महानिदेशक और शिक्षा मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

NEET-UG Re-Exam New Update : अधिकारियों को क्या-क्या निर्देश मिला

मीटिंग के दौरान परीक्षा की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने पर खास जोर दिया गया. साथ ही यह सुनिश्चित करने पर भी फोकस रहा कि परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से आयोजित हो. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलें और उन्हें तनाव‑मुक्त माहौल दिया जाए. बताया गया है कि NEET-UG 2026 की री‑एग्जाम 21 जून को कराई जाएगी. इसके लिए देशभर के करीब 550 शहरों में 5400 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

14 जून तक प्रवेश पत्र मिल जाएगा

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) की पुन: परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी. अनियमितताओं के आरोपों के मद्देनजर सुधारों के तहत अगले वर्ष से मेडिकल प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी. पुनः परीक्षा की अवधि 15 मिनट बढ़ा दी गई है और उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए अपनी सुविधा के अनुसार शहर चुनने का मौका फिर से मिलेगा और उन्हें 14 जून तक प्रवेश पत्र मिल जाएगा.

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने तीन मई को नीट-यूजी आयोजित की थी. हालांकि प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप लगने के बाद 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई. अब 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी.

ये भी पढ़ें : NEET विवाद और CBSE मार्किंग सिस्टम पर हंगामा: संसदीय पैनल ने मंत्रालयों और NTA को किया तलब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com