NEET UG Re-Exam Fee Refund 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उन उम्मीदवारों के लिए फीस रिफंड (Fee Refund) की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो इसके दायरे में आते हैं. एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है. लेकिन ध्यान रहे, आपके पास समय बहुत कम है. फीस वापस पाने के लिए उम्मीदवारों को 27 मई 2026 की रात 11:50 बजे से पहले अपनी बैंक डिटेल्स सबमिट करनी होंगी. इसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा और कोई मौका नहीं मिलेगा.
रिफंड के लिए किन डॉक्युमेंट्स की होगी जरूरत? Which documents will be required for a refund?
गलत बैंक डिटेल्स के कारण आपका पैसा न अटके, इसलिए एनटीए ने साफ किया है कि सबमिट करने के बाद बदलाव का कोई मौका नहीं मिलेगा.
आपको ये डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने होंगे-
- बैंक खाताधारक का नाम (जो बैंक रिकॉर्ड में हो)
- अकाउंट नंबर (Account Number)
- आईएफएससी कोड (IFSC Code)
- बैंक का नाम
नोट- सटीकता के लिए आप अपने कैंसिल्ड चेक (Cancelled Cheque) की फोटो भी अपलोड कर सकते हैं.
NEET UG Re-Exam Fee Refund 2026 : रिफंड के लिए अप्लाई करने का आसान तरीका
- सबसे पहले NEET UG 2026 के आधिकारिक रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाएं.
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (ID और पासवर्ड) की मदद से लॉग इन करें.
- होमपेज पर दिख रहे 'Refund Link' पर क्लिक करें.
- अपनी सही बैंक डिटेल्स भरें और सबमिट कर दें.
NEET UG Re-Exam Fee Refund 2026 : 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा
आपको बता दें कि 3 मई को देश-विदेश के 565 शहरों में आयोजित हुई नीट परीक्षा में पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप लगे थे. इसके बाद मचे बवाल और सीबीआई (CBI) जांच के बीच, अब यह परीक्षा 21 जून 2026 को दोबारा (Re-exam) आयोजित होने जा रही है. इस परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे.
यह भी पढ़ें- पेपर लीक या परीक्षा में धांधली की शिकायत कहां कर सकते हैं? छात्र जान लें अपने काम की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं