विज्ञापन

Neet Re Exam 2026: ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, ऐसे करें नीट री-एग्‍जाम की तैयारी

Neet Re Exam 2026: NEET Re Exam 2026 का पेपर 21 जून 2026 को होना है. इसकी तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है. इसलिए जरूरी है कि इस समय में पुरानी गलतियों को सुधारा जाए

Neet Re Exam 2026: ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, ऐसे करें नीट री-एग्‍जाम की तैयारी

Neet Re Exam 2026: NEET Re Exam 2026 का पेपर 21 जून 2026 को होना है. इसकी तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है. इसलिए जरूरी है कि इस समय में पुरानी गलतियों को सुधारा जाए और नीट का पेपर देने की अच्‍छे से तैयारी कर ली जाए. अगर आप भी नीट री-एग्‍जाम देने जा रहे हैं, तो जानें तैयारी के टिप्‍स.  

बिना प्‍लान के पढ़ाई ना करें 

सबसे पहली गलती है बिना प्लान के पढ़ाई करना. कई छात्र पूरे सिलेबस को एक साथ पढ़ने की कोशिश करते हैं, जिससे तनाव बढ़ जाता है. बेहतर होता है कि विषय और अध्याय के अनुसार टाइम टेबल बनाकर पढ़ें. रोजाना Physics, Chemistry और Biology तीनों विषयों को समय दें. 

केवल नए टॉपिक्स पढ़ते रहने की गलती 

चूंकि परीक्षा बिल्‍कुल पास है तो ऐसे में केवल नए टॉपिक्स पढ़ते रहना एक गलती साबि‍त हो सकती है. री-एग्जाम में सफलता के लिए रिवीजन सबसे ज्यादा जरूरी है. NCERT की किताबों को बार-बार पढ़ें, खासकर Biology के चैप्टर. पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट जरूर हल करें. 

टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान

कई छात्र टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान नहीं देते. परीक्षा में सवाल हल करने की स्पीड और एक्यूरेसी दोनों महत्वपूर्ण होती हैं. इसलिए रोज टाइमर लगाकर प्रैक्टिस करें. इससे असली परीक्षा में दबाव कम महसूस होगा. 

NEET Exam: एक लाख नहीं, महज इतनी हजार मेडिकल सीटों के लिए है NEET के 23 लाख छात्रों की असली लड़ाई

सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी 

सोशल मीडिया और मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल भी तैयारी पर असर डाल सकता है. पढ़ाई के समय नोटिफिकेशन और अनावश्यक इंटरनेट इस्तेमाल से बचना चाहिए. ध्यान भटकने से तैयारी कमजोर हो सकती है. 

स्वास्थ्य का ध्‍यान रखें 

नींद और स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना भी बड़ी गलती है. कई छात्र देर रात तक पढ़ाई करते हैं, जिससे दिमाग थक जाता है. पर्याप्त नींद और संतुलित खानपान से फोकस बेहतर रहता है. 

डाउट क्‍लीयर करें 

अगर किसी टॉपिक में बार-बार दिक्कत हो रही है, तो उसे छोड़ने की बजाय शिक्षक या दोस्तों की मदद लें. कठिन विषयों को छोटे हिस्सों में बांटकर पढ़ने से समझ आसान हो जाती है. 

आत्मविश्वास बनाए रखें

री-एग्जाम को नया मौका समझें, दबाव नहीं. आत्मविश्वास बनाए रखें और अपनी तैयारी पर भरोसा रखें. परीक्षा से एक दिन पहले नए टॉपिक्स शुरू न करें और शांत मन से रिवीजन करें. सही रणनीति, नियमित अभ्यास और सकारात्मक सोच के साथ NEET Re Exam 2026 में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com