- दिल्ली-NCR, राजस्थान, गुजरात, एमपी और बिहार सहित कई राज्यों में तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है
- मौसम विभाग के अनुसार इस बार अल-नीनो के कारण मॉनसून की बारिश सामान्य से कम होने की संभावना है
- गूगल ट्रेंड्स के अनुसार 26 मई को मॉनसून से संबंधित सर्चिंग सबसे अधिक हुई और लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है
गर्मी लगातार बढ़ रही है. दिल्ली-एनसीआर से लेकर राजस्थान-गुजरात, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ और यूपी-बिहार तक तप रहा है. कई इलाकों में पारा 46-47 डिग्री के पार जा चुका है. गर्मी से राहत के लिए अब मॉनसून से ही उम्मीदें हैं. मौसम विभाग का कहना है कि इस बार अल-नीनो के कारण सामान्य से कम बारिश होने की अनुमान है.
बढ़ती गर्मी के बीच मॉनसून का इंतजार बढ़ता जा रहा है. मॉनसून कब आएगा? इसका जवाब गूगल पर ढूंढा जा रहा है. गूगल ट्रेंड्स का डेटा बताता है कि गूगल पर मॉनसून को लेकर सर्चिंग लगातार बढ़ती जा रहा है. गूगल ट्रेंड्स सर्च में दिलचस्पी को 1 से 100 के पैमाने पर मापता है. अगर किसी दिन या वक्त स्केल 100 पर है तो मतलब है कि उस दिन या उस वक्त उस शब्द को लेकर सबसे ज्यादा सर्चिंग हुई.
गूगल ट्रेंड्स पर 'Monsoon' शब्द की सबसे ज्यादा सर्चिंग 26 मई को रही. इस दिन इसका स्तर 100 पर था. डेटा बताता है कि 10 मई के बाद से मॉनसून को लेकर सर्चिंग बढ़ रही है.
और सर्च क्या कर रहे हैं लोग? गूगल पर लोगों को इस बार मॉनसून पर अल-नीनो इफेक्ट को लेकर सबसे ज्यादा चिंता है. गूगल ट्रेंड्स पर 'india el nino monsoon risk' की सर्चिंग सबसे ज्यादा हुई.
इसके अलावा, गूगल पर 'india new monsoon forecast system', 'early southwest monsoon india', 'monsoon tracker' और 'monsoon news in hindi' को लेकर भी सर्चिंग बढ़ी.

लोगों ने गूगल से यह भी पूछा कि उनके राज्य में मॉनसून कब तक आएगा? गूगल ट्रेंड्स पर मॉनसून से जुड़ी राइजिंग क्वेरीज में 'when monsoon will start in pune 2026', 'when is monsoon expected in mumbai in 2026', 'monsoon in chhattisgarh 2026', 'when will monsoon start in delhi 2026', 'mp me monsoon kab aayega 2026', 'when will monsoon start in hyderabad 2026', 'kerala me monsoon kab aayega 2026' और 'monsoon kab tak aayega' जैसे कीवर्ड्स की सर्चिंग बढ़ी.
गूगल पर जब लोग मॉनसून के बारे में सर्च कर रहे हैं तो इसी बीच मॉनसून को लेकर मौसम विभाग का नया अनुमान आ गया है. पहले मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि इस बार मॉनसून तय समय से 4 दिन पहले 26 मई को केरल पहुंच जाएगा. हालांकि, अब मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून 28 मई से 3 जून के बीच केरल पहुंचेगा. लेकिन मॉनसून की एंट्री से पहले ही बारिश शुरू हो गई है. केरल, तमिलनाडु और आंध्र समेत दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी हो रही है.
दिल्ली-एनसीआर में भी 29 मई से मौसम बदलने का अनुमान है. मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश होने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के कारण दिल्ली में मौसम बदलेगा. इस दिन तापमान में जबरदस्त गिरावट आने की उम्मीद है. इस दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
यह भी पढ़ेंः कैटरीना का क्रेज, ईशा अंबानी का 'Mom, Mom, Mom' मोमेंट...मदर्स डे पर भारतीयों ने गूगल पर क्या ढूंढा
यह भी पढ़ेंः वोट, जीत और वायरल दिलचस्पी: Google Trends पर विजय और TVK का जलवा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं