केंद्र सरकार NEET-PG काउंसिलिंग बुधवार से शुरू करने जा रही है. इसका ऐलान रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने किया. उन्होंने इसका ऐलान करते हुए कहा कि इससे कोरोना से लड़ाई में देश को और मजबूती मिलेगी. स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया, 'रेजीडेंट डॉक्टर्स को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए आश्वासन अनुसार, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद MCC द्वारा NEET-PG काउन्सलिंग 12 जनवरी 2022 से शुरू की जा रही है. इससे कोरोना से लड़ाई में देश को और मजबूती मिलेगी. सभी उम्मीदवारों को मेरी शुभकामनाएं.'
रेसीडेंट डॉक्टरस को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए आश्वासन अनुसार, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद MCC द्वारा NEET-PG काउन्सलिंग 12 जनवरी 2022 से शुरू की जा रही है।
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) January 9, 2022
इससे कोरोना से लड़ाई में देश को और मज़बूती मिलेगी। सभी उम्मीदवारों को मेरी शुभकामनाएं।
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में NEET-PG की काउंसलिंग शुरू करने की इजाजत दी है . साथ ही कोर्ट ने NEET PG परीक्षा में OBC को 27% और EWS को 10 फीसदी आरक्षण देने की वैधता भी बरकरार रखी है.
NEET-PG में OBC को 27 और EWS को 10% कोटा, सुप्रीम कोर्ट ने दी काउंसलिंग की इजाजत
बता दें कि नीट-पीजी काउंसिलिंग (NEET-PG Counselling) में देरी के विरोध में दिल्ली में लंबे समय तक रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल की थी. इस दौरान पुलिस से भी डॉक्टरों की जमकर झड़प हुई. वहीं मामला बढ़ता देख केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त की गई थी.
Himachal Pradesh NEET Counselling 2021: AMRU ने जारी की मेरिट लिस्ट, इस लिंक पर जाकर करें चेक
NEET-PG 100 से अधिक निजी और सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए मेडिकल छात्रों के लिए एक योग्यता परीक्षा है. इस परीक्षा में सफल छात्रों के अंकों के आधार पर रैंक दी जाती है. इसके बाद काउंसिलिंग होती है. काउंसलिंग पिछले अक्टूबर में शुरू होने वाली थी, लेकिन ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए सीटों के आरक्षण की घोषणा करने वाली एक सरकारी अधिसूचना के खिलाफ याचिका दायर किए जाने के बाद इसमें देरी हुई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं