Himachal Pradesh NEET Counselling 2021: अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (Atal Medical and Research University, AMRU), हिमाचल प्रदेश ने HP NEET काउंसलिंग मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. ये मेरिट लिस्ट राज्य और मैनजमेंट कोटा सीटों के लिए जारी की गई है. राज्य और प्रबंधन कोटा मेरिट सूची में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए जिन उम्मीदवारों का चयन किया गया है उनके नाम हैं. राज्य रैंक, HP कोटा और मैनेजमेंट कोटा सीटों की मेरिट लिस्ट को अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है. छात्र अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर इस सूची को देख सकते हैं. इस सूची में राज्य कोटा, मैनेजमेंट कोटा और राज्य मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम, उनकी रैंक, साथ ही NEET 2021 के अंक और NEET ऑल इंडिया रैंक की जानकारी भी दी गई है.
ये भी पढ़ें- School College Closed: कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, इन राज्यों ने किए स्कूल-कॉलेज बंद
अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी राज्य के 10 मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए HP NEET 2021 काउंसलिंग आयोजित कर रही है. इन कॉलेजों में बीडीएस और एमबीबीएस पाठ्यक्रमों में छात्र प्रवेश ले सकते हैं. कॉलेजों के नाम इस प्रकार हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
1.इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला
2.डॉ राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, कांगड़ा, टांडा
3.डॉ यशवंत सिंह परमार शासकीय मेडिकल कॉलेज, नाहन, सिरमौर
4.लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज, नेर-चौक, मंडी
5.पंडित जवाहर लाल नेहरू गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, चंबा
6.डॉ राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर
7.एचपी गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, शिमला
8.हिमाचल डेंटल कॉलेज और अस्पताल, सुंदर नगर, मंडी
9.भोजिया डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बुद्ध नालागढ़, सोलन
10. हिमाचल दंत चिकित्सा विज्ञान संस्थान, पांवटा साहिब, सिरमौर
Himachal Pradesh NEET Counselling 2021- State Rank
Himachal Pradesh NEET Counselling 2021- HP-Quota Merit list
Himachal Pradesh NEET Counselling 2021- Management-Quota Merit list
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं