विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2024

नीरज बवानिया गैंग के शूटर को मुठभेड़ के दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने धर दबोचा

मुखबिर ने बताया था कि बदमाश राहुल पकड़े जाने पर (Delhi Encounter) पुलिस की टीम पर भी गोली चला सकता है. इसके बाद टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर  मौके पर घेराबंदी कर दी.

नीरज बवानिया गैंग के शूटर को मुठभेड़ के दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने धर दबोचा
नीरज बवानिया गैंग का शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार. (प्रतीकात्मक फोटो)
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार रात नीरज बवानिया गैंग (Neeraj Bawania Gang) के शूटर राहुल डबास को एक मुठभेड़ (Delhi Police Encounter) के दौरान गिरफ्तार कर लिया. शूटर राहुल के पास से पुलिस ने हथियार भी जब्त किए हैं. रोहिणी सेक्टर-36 में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने शूटर को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया. उसके कब्जे से पिस्तौल कारतूस और गाड़ी भी बरामद की गई. लोकसभा चुनाव (LokSabha Elections) के लिए दिल्ली में होने वाले मतदान से पहले पुलिस की स्पेशल सेल गैंगस्टर और उनके गुर्गों को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं. इस बीच नवीन बाली गैंग के सक्रिय बदमाश राहुल डबास का इनपुट स्पेशल सेल को मिला था. नवीन बाली गैंग इस वक्त नीरज बवानिया गैंग के साथ जुड़ा हुआ है. 

शूटर को पकड़ने के लिए पहले से अलर्ट थी पुलिस

शूटर राहुल डबास का इनपुट मिलते ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मौके पर पहुंच गई. स्पेशल सेल को पहले जानकारी मिली थी कि शूटर राहुल किसी से मिलने आने वाला है. मुखबिर ने बताया था कि बदमाश राहुल पकड़े जाने पर पुलिस की टीम पर भी गोली चला सकता है. इसके बाद टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर मौके पर घेराबंदी कर दी.  राहुल को गाड़ी से आता देख पुलिस से उससे रुकने का इशारा किया. इतने में उसने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं. 

शूटर राहुल डबास पर आठ मुकदमे दर्ज

पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग शुरू कर दी. दोनों तरफ से आधा दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाई गईं. इस बीच पुलिस उसे दबोचने में कामयाब हो गई. नीरज बवानिया गैंग के शूटर राहुल डबास पर आठ मुकदमे दर्ज हैं. वह हत्या के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहा था. पुलिस उसे कपड़ने के लिए जल्द ही 50 हजार रुपए का इनाम घोषित करने वाली थी. मुठभेड़ के समय राहुल किसी जानकार से मिलने जा रहा था,तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा. 

ये भी पढ़ें-शादी से लौट रहे JDU नेता सौरभ की पटना में गोली मारकर हत्या

ये भी पढ़ें-इजरायल राफा में हमले के लिए बढ़ रहा आगे, मिस्र ने दी "विनाशकारी परिणामों" की चेतावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Encounter, Delhi Police Special Cell, Neeraj Bawania Gang, Shooter Rahul Dabas Arreste
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com