दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में एक बार फिर से कैदियों के बीच झड़प (Prisoners Clash) का मामला सामने आया है. शौचालय जाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए. दोनों गुटों ने एक दूसरे के साथ न सिर्फ हाथापाई की बल्कि सुए से हमला कर दिया. जेल सूत्रों के मुताबिक़ यह घटना तिहाड़ जेल नंबर 3 में हुई. जेल में अपना दबदबा कायम रखने को लेकर ये दोनों गुट आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि ये एक दूसरे पर सुए से हमला करने लगे. इस भिड़ंत में चार लोग घायल हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक ये वारदात सोमवार को हुई. थाना हरी नगर में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
जानकारी के मुताबिक मारपीट के दौरान एक गुट ने दूसरे गुट के चार लोगों के ऊपर जेल में बनाए गए सूए से हमला कर दिया. कैदियों के शोर मचाने पर जेल वॉर्डन मौके पर पहुंचे और घायल कैदियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. घायल कैदियों की पहचान दुर्गेश, दीपक, धीरज और दिनेश के रूप में हुई है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
तिहाड़ में पहले भी हुई थी गैंगवार
देश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल में इस तरह की घटना पहली बार सामने नहीं आई है. पहले भी कैदियों के आपस में भिड़ने और गैंगवार जैसी खबरें सामने आती रही हैं. ऐसी ही एक घटना साल 2023 में हुई थी. तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की चाकू से हमलाकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना का वीडियो डरा देने वाला था. दूसरे गुट के लोग टिल्लू को खींचते हुए ले गए थे और उसे घेरकर एक के बाद एक कई बार चाकू घोंपा था. अब दूदबा बनाए रखने को लेकर कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए. महज शौचालय इस्तेमाल करने को लेकर दोनों कैदियों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और सुए से भी एक दूसरे पर हमला किया गया.
ये भी पढ़ें-दिल्ली : इंडिया गेट के पास आइसक्रीम वेंडर की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
ये भी पढ़ें-"सफ़्स" पर मिल रही प्रतिक्रिया के बीच मलाला यूसुफजई ने लिया गाजा को समर्थन देने का संकल्प
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं