नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' अगले महीने होने वाली अपनी बहुप्रचारित भारत यात्रा से पहले विस्तृत तैयारी कर रहे हैं और उन्होंने कहा है कि यात्रा शुरू करने से पहले उन्हें 'होम वर्क' करने की जरूरत है. उनके भारत दौरे की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा कि प्रचंड मई के पहले या दूसरे सप्ताह में नई दिल्ली जा सकते हैं. पिछले साल दिसंबर में नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद से यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी.
द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना और व्यापार, ऊर्जा, कृषि, संस्कृति और हवाई सेवा पर बातचीत भारतीय नेताओं के साथ पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' की बातचीत में प्रमुखता से शामिल होगी. प्रचंड ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, "मैं भारत की अपनी आगामी यात्रा की तैयारी कर रहा हूं, जो जल्द ही होने वाली है."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
68 वर्षीय माओवादी नेता ने कहा, "हमें यात्रा से पहले उचित होमवर्क करने की जरूरत है." विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने उनकी यात्रा के लिए जमीनी कार्य शुरू कर दिया है. इस साल की शुरुआत में, प्रचंड ने घोषणा की कि वह पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत आएंगे. पिछले साल जुलाई में, प्रचंड भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के निमंत्रण पर भारत आए थे.
उस समय उन्होंने भाजपा अध्यक्ष के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की थी. प्रचंड ने पिछले साल 26 दिसंबर को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जब उन्होंने नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले चुनाव पूर्व गठबंधन से नाटकीय रूप से बाहर निकलकर विपक्षी नेता केपी शर्मा ओली से हाथ मिलाया था.
ये भी पढ़ें :
* "आकस्मिक निकासी योजना करें तैयार": पीएम मोदी ने की सूडान में भारतीयों की स्थिति की समीक्षा
* विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुतारेस से सूडान के हालात पर चर्चा की
* "दूतावास खुला है, पर अशांत क्षेत्र में होने की वजह से वहां जानें से बचें": सूडान में फंसे भारतीयों से विदेश मंत्रालय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं