विज्ञापन

नेपाल के धाडिंग में बस गिरने से दर्दनाक हादसा, 18 लोगों की मौत, 25 घायल

नेपाल के धाडिंग में सोमवार को एक बड़े सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा धाडिंग में एक यात्री बस के नदी में गिरने से हुआ.

नेपाल के धाडिंग में बस गिरने से दर्दनाक हादसा, 18 लोगों की मौत, 25 घायल
धाडिंग जिला यातायात कार्यालय के प्रमुख ने बताया कि 18 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं.
  • नेपाल के धादिंग में एक यात्री बस के नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई है.
  • हादसा बेनीघाट रोरंग नगरपालिका के वार्ड तीन के चिनधारा के पास करीब एक बजे हुआ.
  • नेपाल सेना, पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर बचाव अभियान में जुटे हुए हैं, हालांकि शुरुआत में रात की वजह से कठिनाई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

नेपाल के धाडिंग जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 यात्री घायल हो गए. पोखरा से काठमांडू जा रही एक यात्री बस बेनिघाट रोरंग ग्रामीण नगरपालिका क्षेत्र के चरौदी के पास चिनाधारा से अनियंत्रित होकर त्रिशूला नदी में गिर गई. यह हादसा रात करीब 1:15 बजे हुआ. 

जानकारी के अनुसार, बस संख्‍या - Ga2Kha 1421 में सवार यात्री राजधानी काठमांडू की ओर जा रहे थे. अचानक बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सीधे नदी में जा गिरी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों, सशस्त्र पुलिस बल और बचाव दल ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. अंधेरा और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: PTI

ये भी पढ़ें: AI समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट का नेपाल के Gen Z आंदोलन से लिंक, दिल्ली पुलिस का खुलासा

18 लोगों के शव बरामद

धाडिंग जिला यातायात कार्यालय के प्रमुख शिशिर थापा ने बताया कि अब तक 18 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. 

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार, मोड़ पर संतुलन बिगड़ना या सड़क की खराब स्थिति हादसे की वजह हो सकती है. हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. 

ये भी पढ़ें: नेपाल में 5 मार्च को वोटिंग: राजशाही, प्रचंड-ओली या नया दौर?

मृतकों में एक न्‍यूजीलैंड का नागरिक भी शामिल

इस दुर्घटना में मारे गए लोगों में एक पुरुष यात्री न्यूजीलैंड का नागरिक है. घटना में घायल लोगों में जापान और नीदरलैंड की एक-एक महिला शामिल है. 

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. नेपाल सरकार ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के समुचित इलाज का आश्वासन दिया है. प्रशासन ने यात्रियों से पहाड़ी सड़कों पर सावधानी बरतने की अपील की है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com