विज्ञापन

"भरोसेमंद पत्रकारिता की विरासत आगे बढ़ेगी": NDTV की नई पहचान के लिए बधाई संदेशों की भरमार

स्वतंत्रता दिवस के दिन NDTV ने 'When It Really Matters' (जब बात सच में मायने रखती है) की सोच पर आधारित एक नई ब्रांड पहचान और नया लोगो लॉन्च किया.

"भरोसेमंद पत्रकारिता की विरासत आगे बढ़ेगी": NDTV की नई पहचान के लिए बधाई संदेशों की भरमार
NDTV 24x7 अब सिर्फ NDTV बन गया.
नई दिल्ली:

स्वतंत्रता दिवस के दिन NDTV ने 'When It Really Matters' (जब बात सच में मायने रखती है) सोच पर आधारित एक नई ब्रांड पहचान और नया लोगो लॉन्च किया. NDTV 24x7 अब सिर्फ NDTV बन गया है. जब NDTV 24x7 लॉन्च हुआ था, तब चौबीसों घंटे टीवी पर न्यूज दिखाना ही अपने आप में एक बड़ी बात थी. आज दर्शकों के पास न्यूज देखने के अलग-अलग माध्यम मौजूद हैं. दर्शक अब टीवी के साथ ही वेबसाइट, ऐप और सोशल मीडिया पर न्यूज देखते हैं. NDTV 24x7 को NDTV बनाना इसी बदलाव को दिखाता है: 'एक NDTV, दर्शक चाहे उसे कहीं भी देखें'. इस नई पहचान के लिए NDTV को देश भर से बधाई संदेश मिले.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तीन दशकों से ज्यादा समय से NDTV ने पत्रकारिता के जरिए देश और दुनिया की खबरें लोगों तक पहुंचाई हैं और जनहित के मुद्दों को आवाज दी है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "अब NDTV नए रूप और नई ऊर्जा के साथ हमारे बीच है. मुझे भरोसा है कि NDTV की पत्रकारिता भविष्य में भी इसी तरह लोगों के मुद्दों से जुड़ी रहेगी. इस नई और असरदार शुरुआत के लिए NDTV परिवार को दिल से बधाई और शुभकामनाएं."


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी NDTV को "नई पहचान और नए रूप के साथ विश्वसनीय पत्रकारिता की विरासत को आगे बढ़ाने" के लिए दिल से बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक्स पर लिखा, "तीन दशकों से ज्यादा समय से तथ्यों और जनहित को समर्पित यह सफर लगातार आगे बढ़ता रहे."

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी NDTV को उसकी नई ब्रांड पहचान के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा, "मैं एनडीटीवी को उन्हें तथ्यों पर आधारित और जन-हितैषी पत्रकारिता में लगातार सफलता की शुभकामनाएं देता हूं."

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि NDTV तीन दशकों से ज्यादा समय से "भारत के बदलते मीडिया परिदृश्य का एक अहम हिस्सा" रहा है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी के साथ लोगों का न्यूज देखने और पढ़ने का तरीका बदल रहा है, पत्रकारिता की जिम्मेदारी अब भी वही हुई है - विश्वसनीयता के साथ जानकारी देना, संदर्भ देना और  वास्तव में मायने रखने वाले मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना. एक नई पहचान अपनाने और अपनी विरासत को भविष्य की ओर ले जाने के लिए NDTV की पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं."

उनके बेटे और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने भी NDTV को नए बदलाव के लिए बधाई दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, "24x7 टीवी न्यूज की शुरुआत करने से लेकर ऐसी दुनिया के हिसाब से खुद को ढालने तक, जहां अब हर स्क्रीन और प्लेटफॉर्म पर खबरें मौजूद हैं, NDTV ने दशकों से बनी अपनी विरासत को आगे बढ़ाते हुए समय के साथ कदम मिलाया है.इस नई यात्रा के लिए टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं."

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि NDTV टीवी पत्रकारिता को आकार देने में अहम भूमिका निभाते हुए लाखों घरों का एक अभिन्न अंग बन गया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, " NDTV एक नई यात्रा शुरू कर रहा है, मुझे उम्मीद है कि यह विश्वसनीय पत्रकारिता और सार्थक बहस की अपनी समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाएगा. NDTV के सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई."


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी NDTV को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, "मुझे पूरी उम्मीद है कि अपनी नई पहचान के साथ NDTV भारतीय दर्शकों के लिए न्यूज के एक ज्यादा निष्पक्ष और भरोसेमंद सोर्स के तौर पर खुद को स्थापित करेगा."

कारगिल युद्ध के समय सेना प्रमुख रहे जनरल वेद प्रकाश मलिक (रिटायर्ड) ने कहा कि नई पहचान ने उनको  युद्ध के दौरान NDTV के योगदान की याद दिला दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, "नई पहचान और 'व्हेन इट रियली मैटर्स' (जब सच में मायने रखता है) वाला लोगो पसंद आया. यह मुझे कारगिल युद्ध के दौरान आपके योगदान की याद दिलाता है, जब वह सच में मायने रखता था."

पत्रकार वीर सांघवी ने NDTV को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उसे "एक बड़ी विरासत को आगे बढ़ाना है". उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, "उम्मीद है कि आप उन आदर्शों को संजोकर रखेंगे और उन पर खरे उतरेंगे, जिन पर NDTV की नींव रखी गई थी."


एक्सिस माई इंडिया के प्रदीप गुप्ता ने भी NDTV को उसके "नए लुक और नए अवतार" के लिए बधाई दी.

लेखक चेतन भगत ने कहा कि NDTV के साथ "एक पूरी पीढ़ी (या दो पीढ़ियां) बड़ी हुई हैं, इसने "भारत के बारे में उनकी सोच को आकार दिया है. उम्मीद है कि आप आने वाली पीढ़ियों के लिए भी ऐसा ही करेंगे."


इस बदलाव के बारे में बात करते हुए NDTV के CEO और एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल ने कहा, "जब NDTV 24x7 लॉन्च हुआ था, तो '24x7' का मतलब एक अहम चीज चौबीसों घंटे टीवी न्यूज की शुरुआत थी. आज, हर जगह और हर समय न्यूज देखी और सुनी जा सकती है. दर्शक NDTV को टीवी,वेबसाइट, सोशल मीडिया, कनेक्टेड टीवी या ऐसे उभरते हुए प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. '24x7' एक माध्यम पेश करता है लेकिन  NDTV ब्रांड को बताता है. 'When It Really Matters' (जब बात सच में मायने रखती है) उस बात को और क्लियर करता है कि जिसके लिए हम चाहते हैं कि यह ब्रांड जाना जाए. जानकारी से भरी इस दुनिया में, पत्रकारिता को लोगों को न सिर्फ यह समझने में मदद करनी चाहिए कि क्या हो रहा है, बल्कि यह भी बताना चाहिए कि किस चीज पर ध्यान देना जरूरी है और क्यों जरूरी है. हम पिछले तीन दशकों के भरोसे और पत्रकारिता की मजबूत नींव पर अगला NDTV बना रहे हैं.साथ ही इसे आज के भारत और आने वाले समय की दुनिया के हिसाब से तैयार कर रहे हैं."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV, Ndtv New Logo, NDTV New Identity, NDTV 24*7, Shivraj Singh Chuahan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com