विज्ञापन

9 एपिसोड, 52 की हीरोईन का कल्लू मामा ने डरा-डराकर किया बुरा हाल, जियोहॉटस्टार की हॉरर सीरीज की IMDB रेटिंग 7.1

जियोहॉटस्टार पर आई 9 एपिसोड की सीरीज जो सिर्फ हॉरर नहीं, बल्कि अंधविश्वास और विज्ञान की टक्कर की कहानी है. 52 साल की हिरोईन और सौरभ शुक्ला की दमदार एक्टिंग ने डरा-डराकर किया बुरा हाल. जियोहॉटस्टार की इस सीरिज के हर एपिसोड में होगा डर का एक अलग ही माहौल.

9 एपिसोड, 52 की हीरोईन का कल्लू मामा ने डरा-डराकर किया बुरा हाल, जियोहॉटस्टार की हॉरर सीरीज की IMDB रेटिंग 7.1
9 एपिसोड, 51 की हीरोईन का कल्लू मामा ने डरा-डराकर किया बुरा हाल
नई दिल्ली:

सूनसान रात, शांति को चीरता हुआ सन्नाटा, बंद दरवाजे और अचानक से सुनाई देने वाली एक आवाज, किसी के आने की आहट और काली परछाई. अगर आप भी हॉरर फिल्में दखना पसंद करते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी वेब सीरीज बताएंगे, जिसको देखकर आपको सिर्फ डर नहीं लगेगा, बल्कि आप सोच में भी पड़ज जाएंगे. लोगों के अंधविश्वास और राजस्थानी कल्चर से जुड़ी इस वेब सीरीज को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया है. कहानी है एक ऐसे गांव की जहां पर विकास के नाम पर जमीन के नीचे छिपे राज को छेड़ दिया जाता है. लोगों का अंधविश्वास और साइंस एक-दूसरे के सामने खड़े होते हैं और यही से शुरु होती है इस हॉरर फिल्म की कहानी.

राजस्थान के गांव में फैला अंधविश्वास 

जियोहॉटस्टार पर 16 सितंबर 2022 को रिलीज हुई 9 एपिसोड वाली वेब सीरीज. जिसमें रात के अंधेरे में गांव के लोग एक ऐसी शक्ति से डरते हैं, जिसके बारे में उन्होंने सिर्फ कहानियां सुनी होती हैं. ये एक हॉरर-थ्रिलर कहानी है जो अंधविश्वास, पौराणिक शाप और विज्ञान के बीच की जंग पर बेस्ड है. सीरीज में टिस्का चोपड़ा, सौरभ शुक्ला के साथ राजेश तैलंग, मुकेश तिवारी, अंकुर नैयर, रोहन जोशी, लहर खान ने भी काम किया. 9 एपिसोड की ये हॉरर सीरीज धीरे-धीरे ऐसा माहौल बनाती है कि असली डर भूत का है या इंसानों के विश्वास का, यही समझना मुश्किल हो जाता है. 

क्या है वेब सीरीज की हॉरर कहानी 

कहानी है शैलासपुरा नाम के गांव की, जिसे मुर्दों की धरती भी कहा जाता है. इस गांव में लोगों को सालों से परलौकिक ताकतों का एहसास होता है. इसमें टिस्का चोपड़ा ने आईएएस ऑफिसर अवनि राउत का रोल प्ले किया है, जो इस गांव में डीएम की पोस्टिंग पर आती हैं. वहां पर प्रशासन एक माइनिंग प्रोजेक्ट को पूरा करना चाहता है, लेकिन वहां रहने वाले लोग इस बात का विरोध करते हैं. उन्हें डर है कि ऐसा करने से मायावी जाग गया तो गांव और आस-पास के इलाके में तबाही आ जाएगी. सीरीज में सौरभ शुक्ला भी लीड रोल में नजर आए थे, जो माइनिंग प्रोजेक्ट के खिलाफ है. 

यह भी पढ़ें | 8 सीजन, 73 एपिसोड, जियोहॉटस्टार की इस फेमस वेब सीरीज पर बन रही फिल्म, देखने के लिए करना होगा 2029 का इंतजार

52 साल की टिस्का चोपड़ा बनीं IAS अफसर

इस कहानी की सबसे अहम कड़ी हैं टिस्का चोपड़ा. 52 साल की टिस्का ने इसमें IAS अफसर अवनी राउत का रोल प्ले किया है. अवनी पर एक जांच चल रही है, ऐसे में वो खुद को साबित करने के लिए शिलासपुरा पहुंच जाती हैं. लेकिन ये इलाका बाकी जगहों से बिल्कुल अलग होता है. यहां रहने वाले लोगों का अंधविश्वास, पुराने रीति-रिवाज और रहस्यमयी घटनाएं टिस्का की मुश्किलें बढ़ाती जाती हैं. 9 एपिसोड की सीरीज में हर एक प्वांइट पर दिमाग में यही चलता रहता है कि अब आगे क्या होने वाला है. 

9 एपिसोड में बुना डर, IMDb 7.1 रेटिंग

सीरीज में सौरभ शुक्ला ने 'प्रमुख जी' का रोल प्ले किया है, जो पूरे गांव वालों की तरफ से प्रशासन को खुदाई करने से रोकते हैं. वो शिलासपुरा की मान्यताओं और राकन से जुड़े विश्वासों को रोकने के लिए हमेशा आगे आते हैं. सीरीज में कहानी तब और ज्यादा डराती है जब खनन शुरु होने के बाद गांव में हादसे, मौतें और रहस्यमयी घटनाएं सामने आने लगती हैं. 'दहन: राकन का रहस्य' को डायरेक्शन विक्रांत पवार ने किया था और इसे राजस्थान में शूट किया गया था. कहानी एक ऐसी जगह की है, जहां एक मंदिर से जुड़ी मान्यता है कि उसे नुकसान पहुंचाने पर पूरा गांव श्राप की चपेट में आ सकता है. इस सीरीज को आप जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है,  IMDb पर इसकी रेटिंग 7.1 है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dahan Web Series, Tisca Chopra, Hindi News, Ndtv Hindi, Horror Web Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com