विज्ञापन

अखिलेश यादव 12 बजे तक अली-अली बोलते हैं, फिर बजरंग बली: NDTV कृषि संवाद में ओपी राजभर

ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में एक हजार दंगे हुए थे. हाईकोर्ट तक ने कहा था कि आपने यादव आयोग बना दिया है. मुजफ्फरनगर में दंगा हो रहा था और ये लोग सैफई में नाच देख रहे थे.

NDTV के 'कृषि से समृद्धि' कॉन्क्लेव में शामिल हुए ओपी राजभर
कानपुर:

किसानों की तरक्की, हाईटेक खेती और एग्री-बिजनेस को नई दिशा देने के उद्देश्य से कानपुर में NDTV ने 'कृषि से समृद्धि' कॉन्क्लेव आयोजित किया. सेमिनार में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव दिन में 12 बजे तक अली-अली बोलते हैं, उसके बाद बजरंग बली बोलते हैं.

ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव में यदि इंसानियत होगी और वह बात के पक्के होंगे तो अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने तो इस चैलेंज को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की मानसिक दशा अब ठीक नहीं है. अयोध्या में एक भागवत कथा में गए और वहां राजनीति की बात करने लगे. कह रहे थे कि भगवान राम और भगवान कृष्ण एक ही हैं. इसके बाद भी न तो ये मथुरा गए और ना ही अयोध्या गए.

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने कहा कि इस सरकार में चीजें बदली हैं. मैं एक यादव बहुल गांव में गया था. वहां के लोगों ने भी स्वीकार किया कि मोदी और योगी सरकार के दौर में हमारी कमाई बढ़ी है. उन्होंने कहा कि यादव समाज के लोगों ने कहा कि इस सरकार की स्कीमों से हमारी क्षमता बढ़ी है और लागत लगाने की ताकत आई है. इससे हमारी खेती भी मजबूत हो रही है. राजभर ने कहा कि गांव-गांव में डेयरी खोली जा रही हैं और आसानी से दूध बिक रहा है.

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मैंने जीरो से शुरुआत की है और आज हीरो बने हैं. मैं हर चीज जानता हूं. मैंने गीता, रामायण, पुराण और कुरान तक सब पढ़ा है. उन्होंने इस दौरान यादवों में भी दो वर्गों की बात की. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ ग्वालों को आगे बढ़ाते हैं. गाय और भैंस पालने वाले यादवों को आगे नहीं बढ़ा रहे.

राजभर ने अखिलेश और राहुल गांधी को लेकर कहा कि इनमें से एक तो विदेश ही चला जाएगा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में एक हजार दंगे हुए थे. हाईकोर्ट तक ने कहा था कि आपने यादव आयोग बना दिया है. मुजफ्फरनगर में दंगा हो रहा था और ये लोग सैफई में नाच देख रहे थे. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में महिलाएं डरती थीं और आज रात 12 बजे भी निकल सकती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि 'कृषि से समृद्धि' कॉन्क्लेव में खेत-खलिहान से लेकर प्रशासनिक गलियारों, आईआईटी के रिसर्च लैब और फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के दिग्गज एक मंच पर जुटे हैं. कार्यक्रम में दिनभर न केवल सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी जा रही है, बल्कि इस पर मंथन हो रहा है कि कैसे आधुनिक तकनीक के जरिए किसान अपनी आय को कई गुना बढ़ा सकते हैं. इसमें उत्तर प्रदेश में कृषि अर्थव्यवस्था, उत्पादकता, ओडीओपी और निर्यात से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है.

इसे भी पढ़ें: ओपी राजभर की राजनीति में कैसे हुई एंट्री? कांशीराम के भाषण सुनाकर बटोरीं तालियां, NDTV कृषि संवाद में सुनाया किस्सा

इसे भी पढ़ें: अंग्रेजों ने निषादों को घोषित किया था अपराधी, योगी सरकार में आई समृद्धि: कृषि से समृद्धि में संजय निषाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav News, Om Prakash Rajbhar, Ali Bajrang Bali, UP Krishi Samvad, NDTV Conclave
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com