- अरशद टोपी का नाम नागपुर के अंडरवर्ल्ड में चर्चा का विषय बन गया है.
- टोपी का इप्पा गैंग के डॉन की पत्नी के साथ अफेयर चल रहा था.
- एक्सीडेंट में डॉन की पत्नी की मौत, टोपी पर शक की सुई .
- नागपुर में गैंगवॉर की आशंका पर पुलिस हाई अलर्ट पर है.
गैंगस्टर की बीवी से इश्क… और वो भी डॉन की बीवी से? इप्पा गैंग के 'अरशद टोपी' ने यही गलती कर दी, और अब उसकी जान सांसत में है. नागपुर के कुख्यात अंडरवर्ल्ड में इस समय एक ही नाम गूंज रहा है- अरशद टोपी. उसे जिंदा या मुर्दा लाने का फरमान जारी हो चुका है. नागपुर में गैंगवार की आहट है. 'टोपी' जान की भीख मांगने के लिए पुलिस की शरण में जा पहुंचा है.
अरशद, उन्हीं गुर्गों में से एक है, जो पहले इप्पा गैंग का भरोसेमंद आदमी था, लेकिन फिर वह अपने ही गैंग के डॉन की पत्नी के प्यार में पड़ गया. इस 'अवैध' इश्क के गुनाह का अंजाम इतना खौफनाक होने वाला है, ये शायद अरशद ने भी नहीं सोचा था.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अफेयर, एक्सीडेंट और शक
सब कुछ उस शाम बदल गया, जब अरशद और उसकी प्रेमिका (जो डॉन की बीवी थी) बाइक पर सवार होकर किसी गुप्त मुलाकात को निकले थे. तभी अचानक उनकी बाइक को एक भारी-भरकम जेसीबी ने टक्कर मार दी. महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अरशद को सिर्फ हल्की चोटें आईं. डॉन की बीवी की अस्पताल में मौत हो गई.

डॉन का शक- हादसा नहीं, टोपी की साजिश
डॉन को यकीन नहीं है. उसे लगता है कि यह एक्सीडेंट नहीं, बल्कि हत्या थी- और उसका शक सीधा अरशद पर है. हालांकि इस दुर्घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि इसमें किसी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं. कहा जा रहा है कि पुलिस की ये बात गैंग तक भी पहुंचा दी गई है, ताकि खून-खराबा न हो.
40 हथियारबंद गुर्गे टोपी की तलाश में
अब नागपुर का कुख्यात इप्पा गैंग अपने ही साथी की तलाश में निकल पड़ा है. अरशद टोपी को जिंदा या मुर्दा लाने का फरमान जारी हो चुका है. चालीस से ज्यादा हथियारबंद गैंगस्टर्स पूरे शहर में फैला दिए गए हैं. सूत्र बताते हैं कि डॉन ने इनपुट और बैकअप के लिए दूसरे गैंग्स से भी संपर्क किया है. पुलिस को इसकी पूरी खबर भी है.
जान की भीख मांगने पुलिस के पास पहुंचा टोपी
गैंग के डर से कांपता अरशद सीधे परदी इलाके के जोनल डीसीपी निकेतन कदम के ऑफिस पहुंचा और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई. डीसीपी कदम ने उसे कोराड़ी पुलिस स्टेशन भेजा, जहां उसका बयान दर्ज किया गया. डीसीपी ने साफ किया कि दुर्घटना में कोई साजिश के संकेत नहीं मिले हैं, ये बात उन्होंने गैंग तक भी पहुंचा दी, ताकि हिंसा को रोका जा सके.
खून-खराबे की आशंका पर पुलिस अलर्ट
क्या अरशद पुलिस की सुरक्षा में जिंदा बच पाएगा या डॉन की गोलियां उस तक पहले पहुंचेगी, ये बड़ा सवाल है. पुलिस को इस बात का भरोसा नहीं कि खून-खराबा नहीं होगा. कोराड़ी, तहसील और क्राइम ब्रांच पूरी तरह अलर्ट पर हैं. नागपुर की सड़कों पर गैंगवार का खतरा मंडरा रहा है और थोड़ी लापरवाही भी शहर की फिजा बिगाड़ सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं