विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2020

मुंबई: निजी अस्‍पताल के वॉचमैन पर लगा पेशेंट के साथ छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सूरज कोचेवाड है. अदालत ने उसे एक दिन की पुलिस हिरासत पर भेजने का निर्देश दिया है.

मुंबई: निजी अस्‍पताल के वॉचमैन पर लगा पेशेंट के साथ छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार
प्रतीकात्‍मक फोटो
मुंंबई:

मुंबई के मालाड पूर्व में एक निजी अस्पताल (Private Hospital) में वॉचमैन (Watchman) पर मरीज के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है. शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी वॉचमैन को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी का नाम सूरज कोचेवाड है. अदालत ने उसे एक दिन की पुलिस हिरासत पर भेजने का निर्देश दिया है. पुलिस के मुताबिक डीएनए अस्पताल का वॉचमैन कोरोना पीड़ित महिला के कमरे में गलत इरादे से घुसा, जिसे देखकर महिला ने बेल बजाई और शोर भी मचाया. तुरंत ही अस्पताल के कर्मचारी वहां पहुंच गए और पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Private Hospital, Watchman, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com