दौड़ती मुंबई (Mumbai) बहुत ज़्यादा तनाव में जी रही है. एक सर्वेक्षण बता रहा है कि मानसिक तनाव के मामलों में 30% की बढ़ोतरी हुई है. आत्महत्या की सोच वाली शिकायतों में 100% की बढ़त देखने को मिली है. सबसे ज़्यादा शिकायतें बिगड़े प्रेम रिश्ते की हैं और इसमें 20 से 22 साल के युवा सबसे ज़्यादा टूट रहे हैं. 48% से अधिक कॉर्पोरेट कर्मचारी भी खराब मानसिक स्थिति में हैं. मुंबई पुलिस भी मुंबईकरों को बचाने के लिए मुहिम से जुड़ी है. मुंबई पुलिस के साथ काम कर रहे आदित्य बिरला एजुकेशन ट्रस्ट की तरफ से यह सर्वे करवाया गया है.
कोविड काल में मामलों में हुई तेजी से बढ़ोतरी
कोविडकाल के बाद सबसे ज़्यादा 30% मानसिक तनाव के मामले मुंबई में बढ़े हैं.काम, परिवार, स्वास्थ्य और रुपयो पैसों से जुड़े तनाव के बीच ज़्यादातर मामले बिगड़े प्रेम रिश्तों के हैं.18 से 45 की उम्र के लोगों की शिकायतें सबसे ज़्यादा हैं. मानसिक तनाव की कुल शिकायतों में क़रीब 15% मामले आत्महत्य की सोच रखने वाले होते हैं. कोविड के बाद ऐसे कॉल्स में सौ गुना बढ़त हुई है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पुलिस का क्या कहना है?
जॉइंट सीपी, कानून-व्यवस्था सत्यनारायण चौधरी का कहना है कि मामले बढ़े हैं इसपर पैरेंटल ध्यान भी ज़रूरी है, मानसिक सेहत की सुधार के लिए मुंबई पुलिस भी ज़मीन पर काम कर रही है. नाबालिग बच्चों में ड्रग्स सेवन के बढ़े मामले भी पुलिस और मनोचिकित्सकों के लिए सरदर्द बने हैं. इससे बिगड़ा मानसिक व्यवहार भी कई बार नाबालिगों को अपराध की ओर खींच रहा है.
मनोचिकित्सक की क्या है राय?
मनोचिकित्सक डॉ अम्बरीश धर्माधिकारी ने कहा कि पहले हम एडल्ट में ये देख रहे थे लेकिन अब स्कूल कॉलेज तक ड्रग्स सेवन के मामले हैं. ईज़ली मिल रहे हैं इनको. काउंसलिंग की ज़रूरत पड़ रही है. हिंसात्मक कार्य करते हैं अपराध कर बैठते हैं, बेहद कम उम्र के बच्चे. ये बिलकुल नया है हमारे लिए, चुनौती के साथ डील कर रहे हैं, ऐसे कई मामले पुलिस हमारे पास भेज रही है.
ये भी पढ़ें-
- इज़रायल के साथ मजबूती से खड़ा है भारत : नेतन्याहू के फोन कॉल के बाद पीएम मोदी
- Ground Report: सन्नाटा, सुनसान सड़कें, बंकर में छिपना मजबूरी...युद्ध के बीच ऐसा है इजरायल का हाल
- "हम चाहते हैं भारत हस्तक्षेप करे और वार्ता में हमारी मदद करे": NDTV से बोले फिलिस्तीन के राजदूत
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं