विज्ञापन

'एक दिन तू फ्रिज में मिलेगी'..दोस्त देते थे ताने! अब मेडिकल स्टूडेंट ने कर ली खुदकुशी, एक्स बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

मुंबई में डेंटल की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने प्रेमी के ताने से आकर खुदकुशी कर ली है. आरोपी मोहम्मद फौजिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

'एक दिन तू फ्रिज में मिलेगी'..दोस्त देते थे ताने! अब मेडिकल स्टूडेंट ने कर ली खुदकुशी, एक्स बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
स्तुति सोमवणे (फाइल फोटो)
मुंबई:

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक डेंटल कॉलेज में पढ़ाई कर रही है छात्रा स्तुति सोमवणे ने पूर्व प्रेमी के शक से तंग आकर खुदकुशी कर ली. मरने से पहले उसने 6 पेज का एक सुसाइड नोट लिखा था. इस नोट में उसने अपने प्रेमी मोहम्मद फौजिल की हरकतों का भी जिक्र किया है. मृतक ने कहा अपने नोट में कहा कि उसका प्रेमी फौजिल उसपर भद्दे आरोप लगाता था और चरित्र पर शक करता था. 

इस घटना में नवी मुंबई में एंटॉप हिल पुलिस ने केस दर्ज किया है. पुलिस में मामले की जांच शुरू कर दी है. नवी मुंबई के एक डेंटल कॉलेज में पढ़ाई कर रही 24 वर्षीय MDS छात्रा सोनवणे ने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी. 

सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि उसका प्रेमी, मोहम्मद फौजिल, उस पर भद्दे आरोप लगाता था और उसके चरित्र पर शक करता था. छात्रा ने नोट में लिखा कि उसके दोस्त अक्सर मजाक में उससे कहते थे, 'एक दिन तू हमें फ्रिज में मिलेगी' यह बात प्रेमी के साथ उसके बिगड़ते रिश्तों और डर की ओर इशारा करती है.

नोट के अनुसार, शुरुआत में दोनों के संबंध अच्छे थे, लेकिन बाद में विवाद और झगड़े बढ़ने लगे थे. छात्रा अपने माता-पिता और बहन के साथ एंटॉप हिल में रहती थी. घटना वाले दिन सुबह करीब 11 बजे तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो घरवालों को शक हुआ.

दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वह फंदे से लटकी मिली। उसे तुरंत सायन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एंटॉप हिल पुलिस अब सुसाइड नोट के आधार पर प्रेमी की भूमिका की जांच कर रही है और परिवार और दोस्तों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

मुंबई की डेंटल छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी, फुजैल मोहम्मद खान को 'आत्महत्या के लिए उकसाने' के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है, जिसे अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. वरिष्ठ पुलिस सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि अब तक की जांच व्यक्तिगत विवादों की ओर इशारा करती है और इसमें 'लव जिहाद' का कोई एंगल सामने नहीं आया है. छात्रा के सुसाइड नोट से यह खुलासा हुआ है कि उसके दोस्त अक्सर रिश्ते के तनावपूर्ण स्वभाव को लेकर उसका मजाक उड़ाते थे और कहते थे कि उसका अंत भी 'फ्रिज' में होगा. शुरुआती जांच के अनुसार, छात्रा ने सुसाइड नोट में बताए गए मानसिक उत्पीड़न और चरित्र हनन से तंग आकर यह आत्मघाती कदम उठाया है.

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stuti Sonwane, Mumbai News, Fuzail Ahmed Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com