विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) की अगली बैठक 15 अगस्त के बाद मुंबई में होने की संभावना है. गठबंधन के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मुंबई की बैठक में 11 सदस्यीय समन्वय समिति को अंतिम रूप दिये जाने की संभावना है. इससे पहले, विपक्षी दलों की बैठक पटना और बेंगलुरु में हुई थी. गठबंधन के नेता चार-पांच अन्य समितियां गठित करने की भी योजना बना रहे हैं. यह प्रस्तावित बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण होगी क्योंकि इसमें ‘इंडिया' में शामिल 26 दलों के बीच सीट-बंटवारे, चुनाव की तैयारियों और प्रचार प्रबंधन को लेकर चर्चा होने की संभावना है. दिल्ली में गठबंधन के लिए मुख्य सचिवालय तय करने पर भी काम जारी है.
सूत्रों ने बताया कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मुख्य अभियान शुरू होने से पहले देश के विभिन्न हिस्सों में कई बैठकें आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है. हालांकि गठबंधन के सामने समस्याएं भी कम नहीं हैं. केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल में सीट-बंटवारे को लेकर गठबंधन में टकराव होने की आशंका है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केरल में कांग्रेस और वामदलों, पश्चिम बंगाल में वामदलों तथा तृणमूल कांग्रेस और पंजाब एवं दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) तथा कांग्रेस के बीच टकराव कम करने के लिए गठबंधन सहयोगियों को कड़ी मेहनत करनी होगी.
विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक), आम आदमी पार्टी (आप), जनता दल(यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार), शिवसेना (यूबीटी), समाजवादी पार्टी (सपा), नेशनल कांफ्रेंस (नेकां), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), राष्ट्रीय लोकदल (रालोद), एमडीएमके, केएमडीके, वीसीके, आरएसपी, सीपीआई-एमएल (लिबरेशन), फॉरवर्ड ब्लॉक, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस (जोसेफ), केरल कांग्रेस (मणि), अपना दल ( कमेरावादी) और मनिथानेया मक्कल काची (एमएमके) शामिल हैं.
ये भी पढ़ें :
* PM मोदी के खिलाफ विपक्षी दलों का ‘‘पहलवान'' तय नहीं, वे आपस में लड़ने लगेंगे : सुमित्रा महाजन
* विपक्ष के गठबंधन का नाम INDIA रखने का मामला थाने पहुंचा, 26 पार्टियों के खिलाफ शिकायत दर्ज
* NDA और 'इंडिया' से परहेज करने वाली 91 सांसदों वालीं यह पार्टियां क्या बन जाएंगी निर्णायक?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं