विज्ञापन

बुलेट ट्रेन ने आज बना दिया रिकॉर्ड, मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर के सूरत से बिलिमोरा रूट का OHE सिस्टम हुआ लाइव

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के पहले रूट सूरत से बिलिमोरा सेक्शन में विद्युतीकरण पूरा हो गया है. अगले साल इस हाईस्पीड रेल कॉरिडोर को चालू करने का लक्ष्य रखा गया है.

बुलेट ट्रेन ने आज बना दिया रिकॉर्ड, मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर के सूरत से बिलिमोरा रूट का OHE सिस्टम हुआ लाइव
Mumbai Ahmedabad Bullet train:
IANS
सूरत:

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के पहले हिस्से सूरत से बिलिमोरा रूट ने 20 नवंबर को बड़ा इतिहास रचा. 50 KM लंबे सेक्शन में आज से हाई वोल्टेज पावर बिजली दौड़ने लगी. विद्युतीकरण के साथ भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना ने मील का पत्थर हासिल किया है. गुजरात में सूरत और बिलिमोरा के बीच पहले सेक्शन के ओवरहेड इक्विपमेंट सिस्टम बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट: गुजरात में सूरत-बिलिमोरा के बीच 50 km लंबे सेक्शन का विद्युतीकरण 20 नवंबर को पूरा हो गया. इस रूट पर अब जल्द ही स्वदेशी बुलेट ट्रेन के कोच बी28 के जरिये ट्रायल रन शुरू होंगे.

सूरत से बिलिमोरा तक इलेक्ट्रिफिकेशन

NHSRCL ने जानकारी दी कि गुजरात में सूरत और बिलिमोरा के बीच पहले सेक्शन के ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) सिस्टम को आज चालू किया. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को  ओवरहेड ट्रैक्शन सिस्टम से लैस किया गया है. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का कहना है कि OHE सिस्टम तार-खंभे का एक ऐसा नेटवर्क है,जो सीधे बुलेट ट्रेनों तक बिजली पहुंचाता है. सूरत और बिलिमोरा सेक्शन के एलिवेटेड रूट पर अप डाउन लाइनें शामिल हैं.

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के पावर नेटवर्क में 14 ट्रैक्शन सबस्टेशन शामिल हैं, जो 508 किमी लंबे कॉरिडोर पर जगह-जगह लगाए गए हैं. ये सबस्टेशन नेशनल ग्रिड से बिजली लेंगे और उसे ओवरहेड ट्रैक्शन सिस्टम तक आपूर्ति करेंगे. पूरे बिजली नेटवर्क की सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल सेंटर के जरिये की जाएगी. हाईवोल्टेज पावर लाइव होने के दौरान किसी को भी वहां जाने से बचने की सलाह दी गई है. 

बुलेट ट्रेन के 12 स्टेशन

508 किमी लंबे मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में गुजरात का हिस्सा 352 और महाराष्ट्र का 156 किमी का है. बुलेट ट्रेन के 12 स्टेशन मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, नडियाद, अहमदाबाद और साबरमती स्टेशन हैं. सरकार ने 15 अगस्त 2027 तक गुजरात में सूरत और वापी के बीच बुलेट ट्रेन का पहला चरण चालू करने का टारगेट तय किया है. जबकि बाकी हिस्सा 2029 तक खुलेगा. 

ये भी पढ़ें - मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पहला रूट तैयार, सूरत से बिलिमोरा सेक्शन में 20 नवंबर से दौड़ेगा हाईवोल्टेज पावर

ये भी पढ़ें - बुलेट ट्रेन से दिल्ली से 8 घंटे में गुवाहाटी, बनारस-पटना तक कनेक्टिविटी, टिकट भी सस्ता, असम CM ने दिया अपडेट

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Ahmedabad Bullet Train, Mumbai Ahmedabad Bullet Train Project, Surat Bilimora Bullet Train, Mumbai Ahmedabad High Speed Rail Corridor, OHE System
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com