आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और राज्य में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को 10,000 से अधिक मामले सामने आये और कुल मामलों की संख्या 1,40,933 हो गयी. शुक्रवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में राज्य में कोविड-19 के 10,376 मामले सामने आये हैं जो राज्य में संक्रमण के मामलों की अब तक की सर्वाधिक संख्या है. राज्य में पिछले तीन दिन में संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है और मामलों की दर अचानक से 7.22 प्रतिशत बढ़ गयी.आंध्र प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,167 मामले सामने आये थे और बुधवार को 10,093 नये संक्रमित मरीज सामने आये. अब यह राज्य महाराष्ट्र के बाद दूसरा एकमात्र राज्य है जहां एक दिन में सामने आने वाले मामलों की संख्या पांच अंकों में है.
coronavirus: झारखंड में तीन और लोगों की मौत, संक्रमण के सर्वाधिक 915 नये मामले आए सामने
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में संक्रमण से मौत के 68 नये मामलों के साथ कुल मृतक संख्या 1,349 हो गयी है.राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,822 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है. कुल मिलाकर अब तक 63,864 संक्रमित सही हो गये हैं और 75,720 मरीजों का उपचार चल रहा है या वे घरों में पृथक-वास में हैं. हालांकि, उन्होंने बताया कि एक और दो अगस्त को दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक बंद लागू किया जाएगा और सुबह पांच बजे से एक बजे तक सामान्य गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी.
VIDEO:कोरोना वायरस महिलाओं-पुरुषों में भेद क्यों करता है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं