विज्ञापन

0, 0, 0.. तीन राज्य 12 सीट, पर MLC चुनाव में कहीं नहीं खुला कांग्रेस का खाता!

कांग्रेस को एमएलसी चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. पार्टी 12 सीटों पर चुनाव लड़ी लेकिन उसका कहीं भी खाता नहीं खुला. यहां तक कि कर्नाटक में भी देश की इस सबसे पुरानी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा.

0, 0, 0.. तीन राज्य 12 सीट, पर MLC चुनाव में कहीं नहीं खुला कांग्रेस का खाता!
एमएलसी चुनाव में कांग्रेस को लगा है तगड़ा झटका (फोटो- NDTV)
  • कांग्रेस को एमएलसी चुनाव में हर जगह तगड़ा झटका है
  • कुल 28 सीटों में से 12 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ी थी
  • पार्टी कर्नाटक में भी सभी चार सीटें हार गई, यहां डीके शिवकुमार की सरकार है
नई दिल्ली:

एसआईआर के खिलाफ जहां कांग्रेस ने सत्तारूढ़ एनडीए पर हमलावर है वहीं, बैलेट से हुए चार राज्यों के एमएलसी चुनाव में पार्टी का खाता तक नहीं खुल पाया है. चार राज्यों में विधान परिषद की कुल 28 सीटों पर चुनाव हुए हैं. पर खास बात ये है कि कांग्रेस का कहीं खाता नहीं खुल पाया. कांग्रेस ने 12 सीटों पर चुनाव लड़ा जिनमें से चार पर उसे पिछली बार जीत मिली थी. पर इस बार देश की सबसे पुरानी पार्टी खाली हाथ रही है. कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका कर्नाटक में लगा है जहां सत्ता होने के बावजूद कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली. 

कर्नाटक : कुल 4, लड़े 4, जीते 0

सीएम डीके शिवकुमार और प्रदेश अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद की जोड़ी पहली चुनावी परीक्षा में बुरी तरह फेल रही. इन चार में से एक सीट कांग्रेस के पास थी जो जेडीएस ने छीन ली और एनडीए ने क्लीन स्वीप कर लिया. 

बिहार में कुल 8 : लड़े 5, जीते 0

बिहार में तो कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. आरजेडी से चल रही तनातनी के बाद पार्टी ने 8 में से 5 सीटों पर कैंडिडेट खड़ा कर दिए. पर उसे कहीं भी जीत नहीं मिली. राज्य में इंडिया गठबंधन भी बिखर गया. आरजेडी ने बात नहीं बनने पर कांग्रेस ने आठ में से पांच सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए. पिछली बार इनमें से एक सीट पर उसे जीत मिली थी. लेकिन इस बार कांग्रेस किसी भी सीट पर मुख्य मुकाबले में नजर नहीं आई. दरभंगा शिक्षक सीट पर प्रशांत किशोर की पार्टी ने जीत दर्ज कर अपना खाता खोला जहां पिछली बार पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा चुने गए थे. 

महाराष्ट्र : कुल 5, लड़े 3, जीते 0

महाराष्ट्र की कुल पांच सीटों में से कांग्रेस ने तीन और शरद पवार की एनसीपी ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था. लेकिन यहां भी पार्टी खाली हाथ रही है. तीन में से दो कांग्रेस की सिटिंग सीट थी लेकिन उसका खाता नहीं खुला. जबकि शरद पवार की पार्टी अपने कोटे की दोनों सीटें जीत गई. विडंबना यह रही कि जहां पुणे ग्रेजुएट सीट पर एनसीपी एसपी के उम्मीदवार को एक लाख से ज्यादा वोट मिले तो वहीं पुणे शिक्षक सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार को दस हजार से कम वोट मिले.  उद्धव ठाकरे की शिव सेना ने गठबंधन से अलग सभी सीटों पर चुनाव लड़ा और हार जगह नाकाम रहे. 


यूपी : कुल 11 , लड़ी 0

आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी से बराबरी का दावा करने वाली कांग्रेस ने एमएलसी चुनाव में कहीं भी उम्मीदवार नहीं उतारा. यहां बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला हुआ है. 

यह भी पढ़ें | बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर, शिक्षकों ने सभी सिटिंग सदस्यों को हराया, नवल की हार BJP के लिए बड़ा झटका क्यो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, MLC Election 2026, DK Shiv Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com