विज्ञापन

3 दिन पुराना सांभर... पति से लंच पर हुई भयंकर लड़ाई और पत्नी ने मौत को गले लगाया

Bengaluru News: काव्या ने जैसे ही बारी सांभर गर्म करके पति को परोसा वह गस्से से आग बबूला हो गया. उनके बीच खूब कहाससुनी हुई. बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पति ने कथित तौर पर काव्या को गाली दी और उस पर हाथ उठाने की कोशिश की. 

3 दिन पुराना सांभर... पति से लंच पर हुई भयंकर लड़ाई और पत्नी ने मौत को गले लगाया
बेंगलुरु में सांभर पर बवाल.
  • बेंगलुरु में काव्या नाम की महिला ने पति को बासी सांभर परोसने पर हुई बहस के बाद आत्महत्या कर ली
  • काव्या ने तीन दिन पुराना सांभर बार-बार गर्म कर पति को खिलाया था जिससे पति गुस्से में आ गया था
  • पति-पत्नी के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि पति ने काव्या पर गाली दी और हाथ उठाने की कोशिश की थी
बेंगलुरु:

बेंगलुरु में एक महिला को अपने पति को बासी खाना परोसना महंगा पड़ गया. इसकी कीमत उसको अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. दरअसल हुआ कुछ यूं कि काव्या नाम की महिला ने तीन दिन पहले खाने में सांभर बनाया था. वह तीन दिनों से उसी सांभर को गर्म करके बार-बार पति को लंच और डिनर में परोस रही थी. पति को इस बात पर गुस्सा आ गया. पति-पत्नी के बीच इस बात को लेकर जमकर बवाल हुआ. जिसके बाद आहत महिला ने आत्महत्या कर ली. 

ये भी पढ़ें- गुरमीत राम रहीम पत्रकार हत्याकांड में बरी, CBI को बड़ा झटका

Latest and Breaking News on NDTV

बासी सांभर खिलाने पर भड़का पति

काव्या 27 साल की थी. उसकी शादी रंगस्वामी नाम के शख्स से पांच साल पहले हुई थी. उनका चार साल का एक बच्चा भी है. जानकारी के मुताबिक, पत्नी काव्या ने जैसे ही बारी सांभर गर्म करके पति को परोसा वह गस्से से आग बबूला हो गया. उनके बीच खूब कहाससुनी हुई. बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पति ने कथित तौर पर काव्या को गाली दी और उस पर हाथ उठाने की कोशिश की. 

Latest and Breaking News on NDTV

पति के झगड़े से आहत महिला ने खाया कीटनाशक

काव्या इस झगड़े से इतनी ज्यादा आहत थी कि उसे मौत के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं सूझा. उसने कथित तौर पर फसल में डालने वाला कीटनाशक खा लिया. जब उसे उल्टी होने लगीं तब परिवार को कुछ शक हुआ. वह तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन रास्ते में ही उसने दोम तोड़ दिया. ये जानकारी पुलिस ने दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए नेलमंगला सरकारी अस्पताल भेजा गया है. डाबास्पेटे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी गई है. 
 

लेखक के बारे में
img
दीपक बोपन्ना
Deputy Editor South
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru News, Bengaluru Crime, Women Suicide In Bengaluru, Fight Over Stale Sambhar, Stale Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com