विज्ञापन

Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्‍जाम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री

मुरादाबाद में नीट परीक्षा के दौरान गूगल मैप की गलत लोकेशन कई परीक्षार्थियों के लिए बड़ी परेशानी बन गई. गलत लोकेशन के कारण कुछ छात्र समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सके और उन्हें परीक्षा से वंचित होना पड़ा.

Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्‍जाम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री
परीक्षा सेंटर के बाहर मौजूद छात्र.

यूपी के मुरादाबाद में नीट परीक्षा के दौरान गूगल मैप की गलत लोकेशन कई परीक्षार्थियों के लिए बड़ी परेशानी बन गई. गलत लोकेशन के कारण कुछ छात्र समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सके और उन्हें परीक्षा से वंचित होना पड़ा. संभल निवासी फैजान अली ने बताया कि उन्होंने परीक्षा केंद्र की लोकेशन गूगल मैप के जरिए देखी थी. गूगल मैप ने उन्हें आरएन इंटर कॉलेज की गलत लोकेशन दिखाई, जिसके कारण वह निर्धारित समय पर अपने वास्तविक परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सके. देर से पहुंचने पर उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया.

फैजान के पिता इकराम ने बताया कि उनका बेटा लंबे समय से नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था. परिवार को उम्मीद थी कि वह परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेगा, लेकिन गूगल मैप की गलत जानकारी के कारण उसका एक साल बर्बाद होने की आशंका पैदा हो गई है. उन्होंने प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है. 

इसी तरह एक अन्य परीक्षार्थी सार्थक भी गलत लोकेशन के कारण समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सके। निर्धारित समय निकल जाने के बाद उन्हें भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिला. मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी छात्रों और उनके परिजनों से बातचीत की। छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि तकनीकी खामी का खामियाजा मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को नहीं भुगतना चाहिए. उन्होंने मांग की कि ऐसे मामलों में उचित समाधान निकाला जाए ताकि किसी छात्र का भविष्य प्रभावित न हो. 
 

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से गर्भवती पत्नी और बच्चे समेत 3 की मौत, पति गंभीर
 

लेखक के बारे में
img
mirza ghalib
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG, NEET Exam, Moradabad News, Moradabad News In Hindi, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com