विज्ञापन

Monsoon: छत्तीसगढ़ वालों के लिए गुड न्यूज, 48 घंटे में पहुंचेगा मानसून, MP वासियों को करना होगा थोड़ा इंतजार

मानसून विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 10 दिन मानसून लेट है, जबकि मध्य प्रदेश में इस बार 15 दिन लेट दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पहुंचने की संभावना है.

Monsoon: छत्तीसगढ़ वालों के लिए गुड न्यूज, 48 घंटे में पहुंचेगा मानसून, MP वासियों को करना होगा थोड़ा इंतजार
23 जून से आगे बढ़ेगा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून

Madhya Pradesh-Chhattisgarh Monsoon 2026: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मानसून काफी लेट हो गया. इस बार मध्य प्रदेश में 15 दिन लेट तो वहीं छत्तीसगढ़ में 10 दिन देर से मानसून पहुंचेगा. पहले आईएमडी ने छत्तीसगढ़ में मानसून के पहुंचने का अनुमान 12 जून लगाया था. IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, 23 जून तक छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Monsoon 2026)  के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पहुंचने की संभावना है. वहीं मध्य प्रदेश में 29 जून के बाद मानसून की दस्तक होगी. ऐसे में अभी एमपी वासियों को मानसून का लंबा इंतज़ार करना पड़ेगा. 

Monsoon 2026

(फोटो क्रेडिट @Indiametdept)

23 जून से आगे बढ़ेगा मानसून

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मानसून हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्राचलम, कोरापुट, फूलबनी, रांची, जमुई, मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है. 23 जून, 2026 के आसपास महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं. 

मध्य प्रदेश में आमतौर पर मानसून की दस्तक 15 जून के आसपास हो जाती है. हालांकि पिछले साल 16 जून को दस्तक दी थी. वहीं छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 13 जून के आसपास मानसून की एंट्री हो जाती है. पिछले साल प्रदेश में 28 मई को मानसून प्रवेश किया था. हालांकि इस बार प्रदेशवासियों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है.

एमपी वासियों को अभी करना होगा इंतजार

आमतौर पर मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून के आसपास प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार इसकी चाल बेहद धीमी रही. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून फिलहाल दक्षिण भारत से आगे बढ़ रहा है और 23 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है. परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो 25-29 जून के आसपास मध्य प्रदेश में प्रवेश की संभावना है.

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट

बता दें कि मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में प्री मानसून सक्रिय है. इस बीच मौसम विभाग भोपाल ने 37 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार यानी 21 जून को इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी,पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, दतिया, शिवपुरी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, झाबुआ और आलीराजपुर में आंधी के साथ बारिश होगी. 

हालांकि राजधानी भोपाल, विदिशा, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, गुना, अशोकनगर, रतलाम, आगर-मालवा, उज्जैन और नीमच, मंदसौर में मौसम साफ रहेगा. वहीं छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है. 

ये भी पढ़ें: MPPSC मेंस परीक्षा 2025 का शेड्यूल बदला: UPSC से टकरा रही थी तारीखें, अब इस दिन से शुरू होगा एग्जाम

लेखक के बारे में
img
प्रिया शर्मा
उप संपादक
प्रिया शर्मा वर्तमान में 'NDTV' में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में विशेषज्ञता हासिल है और उनके पास पत्रकारिता के क्षे... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Monsoon 2026, Monsoon 2026, Chhattisgarh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com