विज्ञापन

NEET से पहले फरिश्ता बनकर पहुंचे ADCP,  परेशान छात्रा को अपनी गाड़ी से पहुंचाया सेंटर, जमकर हो रही है तारीफ

इंदौर में NEET-UG परीक्षा के दौरान रविवार को इंदौर पुलिस का बेहद संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया. दरअसल, सरवटे बस स्टैंड पर भारी ट्रैफिक की वजह से छात्रा असमर्थ महसूस कर रही थी. तभी वहां मुस्तैद पुलिस अधिकारियों की नजर उन पर पड़ी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल डीसीपी ने तुरंत मानवीय पहल की और छात्रा को अपनी सरकारी गाड़ी से सुरक्षित व सही समय पर केंद्र पहुंचाया, जिससे उसका भविष्य बच गया.

NEET से पहले फरिश्ता बनकर पहुंचे ADCP,  परेशान छात्रा को अपनी गाड़ी से पहुंचाया सेंटर, जमकर हो रही है तारीफ
NEET परीक्षा से पहले फरिश्ता बनकर पहुंचे ADCP,  परेशान छात्रा को अपनी गाड़ी से पहुंचाया सेंटर
Bharat Patil

इंदौर में आयोजित NEET-UG परीक्षा के दौरान रविवार को इंदौर पुलिस का बहुत ही संवेदनशील और दिल को छू लेने वाला चेहरा सामने आया. परीक्षा के लिए दूसरे शहर से पहुंची एक छात्रा समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचने में असमर्थ दिख रही थी. दरअसल, छात्रा अपने पिता के साथ सरवटे बस स्टैंड पर थी और परीक्षा शुरू होने का समय नजदीक आने से काफी परेशान नजर आ रही थी.

इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों की नजर छात्रा पर पड़ी. बातचीत में पता चला कि उसे कृषि कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र तक पहुंचना है, लेकिन ट्रैफिक और समय की कमी के कारण वह लेट हो रही हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल डीसीपी ने तत्काल मानवीय पहल करते हुए छात्रा को अपनी सरकारी गाड़ी से परीक्षा केंद्र पहुंचाने का फैसला किया.

छात्रा ने इंदौर पुलिस को कहा शुक्रिया

पुलिस वाहन की मदद से छात्रा को सुरक्षित और समय पर कृषि कॉलेज परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया गया. पुलिस ऑफिसर की मानवीय पहल की वजह से ये छात्रा न सिर्फ समय पर केंद्र पहुंचने में सफल रही. बल्कि, उसका एक महत्वपूर्ण वर्ष खराब होने से बच गया. छात्रा और उसके पिता ने इंदौर पुलिस की इस मदद के लिए दिल से आभार व्यक्त किया.

पुलिस के कदम की हो रही है सराहना

परीक्षा के दौरान जहां पुलिस की जिम्मेदारी सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की होती है. वहीं, इस घटना ने यह भी दिखाया कि पुलिस आम नागरिकों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहती है. इंदौर पुलिस की इस संवेदनशीलता और तत्परता की अब हर तरफ सराहना हो रही है. 

NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी. इसी बीच एक छात्रा की मदद कर इंदौर पुलिस ने यह संदेश दिया कि जरूरत पड़ने पर पुलिस सिर्फ सुरक्षा का ही नहीं, बल्कि भरोसे और सहयोग का भी दूसरा नाम है.  यह पहल छात्रा और उसके परिवार के लिए हमेशा यादगार रहेगी. 

लेखक के बारे में
img
भारत पाटिल
संवाददाता
भारत पाटिल इंदौर से NDTV के संवाददाता हैं और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Exam, NEET Exam News, Inore Police, MP, Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com