विज्ञापन

माइक्रोसॉफ्ट सर्विस में गड़बड़ी का भारत में विमान सेवाओं पर असर, IGI एयरपोर्ट पर तीन उड़ानें रद्द

माइक्रोसॉफ्ट सर्विस में गड़बड़ी के कारण भारत में उड़ानों पर भी असर पड़ा है. दिल्ली से जाने वाली स्पाइसजेट की तीन उड़ानें रद्द हो गई हैं.

माइक्रोसॉफ्ट सर्विस में गड़बड़ी का भारत में विमान सेवाओं पर असर, IGI एयरपोर्ट पर तीन उड़ानें रद्द
IGI एयरपोर्ट पर माइक्रोसॉफ्ट सर्विस में गड़बड़ी से विमान सेवाओं पर असर
नई दिल्ली:

माइक्रोसॉफ्ट सर्विस में तकनीकी दिक्कत का असर न केवल ऑफिस के कामकाज पर पड़ा है बल्कि विमान सेवाओं पर भी इसका असर पड़ा है. दिल्ली से स्पाइसजेट की तीन उड़ानें रद्द हो गई हैं. 13 नवंबर की सुबह दिल्ली से उड़ान भरने तीन फ्लाइट रद्द हुई है. इसमें दिल्ली-पुणे, दिल्ली-लेह और दिल्ली-मुंबई की उड़ानें शामिल हैं. 

गौरतलब है कि माइक्रोसॉफ्ट सर्विस में तकनीकी दिक्कत के कारण  Teams और Microsoft के AI असिस्टेंट Copilot के कई फीचर्स पूरी तरह से बंद हो गए हैं. माइक्रोसॉफ्ट 365 में भी गड़बड़ी के कारण कई यूजर्स अपना आउटलुक इनबॉक्स तक नहीं खोल पाए. गौरतलब है कि गुरुवार की देर रात से ही माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में गड़बड़ी आई है. कंपनी अभी इस गड़बड़ी को पूरी तरह ठीक नहीं कर पाई है. 


स्पाइसजेट की रद्द उड़ानें
दिल्ली एयरपोर्ट से अलग-अलग गंतव्य पर जाने वाली स्पाइसजेट की तीन उड़ानों को रद्द कर दिया गया जबकि दो उड़ानें देरी से संचालित हो रही हैं. 

SG186 – दिल्ली से पुणे

SG123 – दिल्ली से लेह

SG476 – दिल्ली से मुंबई

दो उड़ानों में देरी

SG2495 – दिल्ली से दरभंगा सुबह 8:50 बजे उड़ान भरनी थी, अब दोपहर 2 बजे उड़ान का अनुमान है. 

SG671 – दिल्ली से मुंबई

इस उड़ान को सुबह 5:40 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन अब दोपहर 1 बजे उड़ान का अनुमान है.

उधर, एयर इंडिया का कहना है कि माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर लगातार नजर रखी जा रही है. फिलहाल उसकी उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा है और उसके कम्युनिकेशन चैनल भी सामान्य रूप से काम कर रहे हैं. एयर इंडिया ने बताया है कि यात्रियों के ई-मेल बिना रुकावट मिलते रहें, इसके लिए ईमेल को अस्थायी रूप से दूसरे रूट पर भेजा गया है. कंपनी ने कहा कि वो सामान्य 24 घंटे की समयसीमा में ईमेल का जवाब दे रही है.

एयरलाइंस और एयरपोर्ट की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांचना चाहिए. इंडिगो और आकासा ने भी माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के कारण एडवाइजरी जारी की है. इंडिगो ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है एयरलाइन की ओर से यात्रियों को फ्लाइट से जुड़ी जानकारी और अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है. दिल्ली एयरपोर्ट ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Microsoft Outage, Microsoft Outage Disrupts Airlines Services, Microsoft AI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com