विज्ञापन

"इंसान को निकालो, रोबोट को रखो!" बिल गेट्स की चेतावनी, अगले ही दिन Microsoft ने 60 हजार कर्मचारियों को निकाला

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक विदाई (buyouts) का प्रस्ताव पेश किया है. अब Bill Gates की एक चेतावनी वायरल हो रही है.

"इंसान को निकालो, रोबोट को रखो!" बिल गेट्स की चेतावनी, अगले ही दिन Microsoft ने 60 हजार कर्मचारियों को निकाला
"इंसान अब पृथ्वी पर सबसे बुद्धिमान जीव नहीं रहे": बिल गेट्स की चेतावनी
NDTV Graphics

Microsoft ने अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और भारत समेत कई देशों में अपने लगभग 60 हजार कर्मचारियों (टोटल वर्कफोर्स का करीब 25%) को नौकरी छोड़ने के लिए Voluntary Exit Offer की घोषणा की है. अब Microsoft के को-फाउंडर Bill Gates का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने कंपनी के इस कदम से पहले ही चेतावनी दी थी कि कंपनियों का ध्यान अब पूरी तरह "रोबोट को काम पर रखो और इंसानों को नौकरी से निकालो" जैसी सोच पर फोकस हो चुका है.

हालांकि, बिल गेट्स के पास अब Microsoft में कोई आधिकारिक कार्यकारी या बोर्ड का पद नहीं है. लेकिन उनके बयान और कंपनी की तरफ से लिए गए तुरंत इस फैसले ने पूरी दुनिया की टेक इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है.

"इंसान अब पृथ्वी पर सबसे बुद्धिमान जीव नहीं रहे": बिल गेट्स की चेतावनी

The Observer को दिए एक इंटरव्यू में बिल गेट्स ने AI के इस युग को मानव इतिहास की एक बेहद ऐतिहासिक घटना बताया, जहां इंसान अब इस पृथ्वी पर सबसे बुद्धिमान जीव नहीं रह गए हैं. गेट्स का मानना है कि AI आने वाले समय में लगभग सभी इंसानी हुनर और नौकरियों पर कब्जा कर लेगा. इसकी शुरुआत सबसे पहले ऑफिस में काम करने वाले सफेदपोश कर्मचारियों से होगी, जिसके बाद ब्लू-कॉलर जॉब्स और आखिरी में शारीरिक श्रम करने वाले मजदूरों की जगह भी मशीनें ले लेंगी.

उनका सबसे बड़ा डर यह है कि जब इंसानों की नौकरियां खत्म होंगी, तो सरकारों को मिलने वाला टैक्स काफी कम हो जाएगा. इससे आम जनता के लिए सामाजिक सुरक्षा कवच बहुत छोटा हो जाएगा, भले ही दुनिया में अमीरी और समृद्धि कितनी भी बढ़ जाए. इस समस्या से निपटने के लिए गेट्स ने AI के इस्तेमाल पर एक खास टोकन टैक्स लगाने और दुनिया के अरबपतियों पर भारी टैक्स लगाने का सुझाव दिया है. दिलचस्प बात है कि गेट्स खुद भी इस राह पर चलने को तैयार हैं. उन्होंने बताया कि वे अब तक $14 बिलियन का टैक्स जमा कर चुके हैं, लेकिन वे खुशी-खुशी $40 बिलियन का टैक्स देने के लिए भी तैयार हैं.

Microsoft का Voluntary Exit Offer"

रिपोर्ट के अनुसार, Microsoft की चीफ पिपल ऑफिसर Amy Coleman ने स्टाफ को इंटरनल मेमो भेजा है. ये स्वैच्छिक विदाई का प्रस्ताव कंपनी के उन कर्मचारियों के लिए खुला है जो "लेवल 70 और उससे नीचे" के पदों पर काम कर रहे हैं. आपको बता दें कि Microsoft अपने स्टाफ को उनके काम के अनुभव के आधार पर एक इंटरनल नंबर स्केल (Level) पर रैंक करता है, जहां बड़ा नंबर बड़ी पोस्ट को दर्शाता है. लेवल 70 के अंतर्गत आने वाले सबसे सीनियर कर्मचारी कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (VPs) स्तर के अधिकारी हैं.

कंपनी के मार्केटिंग, सेल्स और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की कुछ सेलेक्टेड टीमों ने इस प्रोग्राम से खुद को बाहर रखा है, यही कारण है कि ये ऑफर पूरी वर्कफोर्स के बजाय केवल 60 हजार लोगों (करीब एक-चौथाई हिस्से) तक ही पहुंच रहा है.

क्या मिलेगा नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों को?

जो कर्मचारी इस प्रस्ताव को स्वीकार करेंगे, उन्हें उनकी सीनियरिटी और लेवल के आधार पर एक सेवरेंस पैकेज दिया जा रहा है. लेवल 64 और उससे नीचे के कर्मचारी को कंपनी में बिताए गए हर 6 महीने के बदले 1 हफ्ते की पूरी सैलरी दी जाएगी. जबकि लेवल 65 से 67 के कर्मचारी को कंपनी में बिताए गए हर 6 महीने के बदले 2 हफ्ते की पूरी सैलरी दी जाएगी. इसके साथ ही उन्हें 6 से 12 महीनों के लिए स्टॉक शेयर, कुछ समय के लिए फ्री मेडिकल व हेल्थकेयर की सुविधा और आगे नई नौकरी ढूंढने के लिए करियर काउंसलिंग की मदद भी दी जाएगी.

कर्मचारियों के पास इस प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए दिसंबर की शुरुआत तक का समय है. हां कहने वाले लोग इसी साल दिसंबर के अंत तक कंपनी को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे.

क्या नौकरियों के खात्मे के पीछे AI का हाथ है?

Microsoft ने आधिकारिक तौर पर साफ किया है कि इस बड़े कदम के पीछे AI का कोई हाथ नहीं है. हालांकि, Reuters की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी भविष्य में अपनी लागत को कम करने और AI के क्षेत्र में किए जा रहे खरबों डॉलर के भारी निवेश की फंडिंग जुटाने के लिए अपने स्टाफ पर होने वाले खर्च को तेजी से कम करने का प्रयास कर रही है. ये इस साल की पहली घटना नहीं है. इससे पहले अप्रैल के महीने में भी Microsoft ने अमेरिकी कर्मचारियों के लिए एक Voluntary Retirement योजना चलाई थी, जिसके तहत 8,750 से अधिक लोगों को विदाई दी गई थी. ये कदम साल 2025 में की गई लगभग 15,000 कर्मचारियों की छंटनी के ठीक बाद उठाया गया था.

यह भी पढ़ें | ChatGPT-6.1 Terra लॉन्च, कंप्यूटर स्क्रीन देखकर खुद AI चलाएगा माउस और करेगा आपका काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AI, Microsoft, Bill Gates, Mircrosoft
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com