कर्नाटक में चुनाव की तारीख नजदीक है. ऐसे में अब पार्टियों के बीच एक दूसरे पर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है. कुछ दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे ने पीएम मोदी को लेकर एक बयान दिया था. इस बयान को लेकर अब बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि ऐसे लोग जो पीएम मोदी को लेकर इस तरह का बयान देते हैं वो मानसिक दिवालियापन के शिकार हैं.
"नेताओं को खुश करने के लिए दिए जा रहे हैं ऐसे बयान"
नड्डा ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस पार्टी ही इन दिनों मानसिक दिवालियापन का शिकार हो चुकी है. और इसके नेता गांधी परिवार को फॉलो करते हुए पीएम को लेकर गलत भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. वो अपने वरिष्ठ नेताओं को खुश करने के लिए इस तरह का बयान दे रहे हैं. नड्डा ने कहा कि कांग्रेस राज्य में पहले ही चुनाव हार चुकी है. यही वजह है कि उनके नेता अब इस तरह का बयान दे रहे हैं. लेकिन आम जनता इस तरह के बयान को नहीं स्वीकार करेगी और पीएम को लेकर उनका प्यार दिन पर दिन और बढ़ेगा ही.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
अमित मालवीय ने भी घेरा
बीजेपी अध्यक्ष नड्डा से पहले बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बेटे प्रियांक को लेकर कहा कि सोचिए अगर वो मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे नहीं होते तो क्या कर रहे होते. ये सोचने की बात जरूरी है. कोई अपने पिता के नाम पर ही तो आज सब कुछ है.
कुमारस्वामी ने भी साधा निशाना
गौरतलब है कि सोमवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक के बादामी में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी लिंगायत समुदाय से किसी को भी मुख्यमंत्री नहीं बनाने वाले हैं. कुमारस्वामी ने आगे कहा कि पीएम मोदी जेडीएस को कांग्रेस की बी टीम बताते हैं. जबकि नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया जेडीएस को बीजेपी की बी टीम बोल रहे हैं. मैं साफ कर दूं कि हम देश के लोगों और कन्नडिगाओं की टीम हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं