कर्नाटक चुनाव को लेकर प्रचार अभियान अब आखिरी दौर में है. सभी पार्टियों ने जनता को अपने वादों से लुभाने की कोशिशों के बीच एक दूसरे को लेकर बयानबाजी भी तेज कर दी है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक के बादामी में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी लिंगायत समुदाय से किसी को भी मुख्यमंत्री नहीं बनाने वाले हैं. कुमारस्वामी ने आगे कहा कि पीएम मोदी जेडीएस को कांग्रेस की बी टीम बताते हैं. जबकि नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया जेडीएस को बीजेपी की बी टीम बोल रहे हैं. मैं साफ कर दूं कि हम देश के लोगों और कन्नडिगाओं की टीम हैं.
"वो लिंगायत समुदाय से नहीं बनाएंगे सीएम"
आम जनता क संबोधित करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि मैंने पहले भी कहा. बीजेपी लिंगायत समुदाय से किसी को भी सीएम बनाने नहीं जा रही है. उन्होंने कहा कि आज हो ये रहा है कि आम लोगों की वास्तविक समस्याओं को समझने और उनके हल के लिए कुछ करने की जगह पर हम "सांप" और "विषकन्या" की बात कर रहे हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
"डबन इंजन सरकार ने राज्य को लूटा है"
कुमारस्वामी ने कहा कि राज्य की विभिन्न समस्याओं के बारे में बात करने की बजाय, वो (बीजेपी) सांप" और "विषकन्या" की बात कर रहे हैं. इस तरह की राजनीति की कोई कोई जरूरत नहीं है. क्या इन सब चीजों पर बात करके लोगों के जीवन में कोई सुधार होने वाला है. प्रधानमंत्री हर किसी की आलोचना करते हैं, चाहे परिवार ही क्यों ना हो. पीएम डबल इंजन की सरकार की बात करते हैं. मैं पूछना चाहता हूं कि कर्नाटक में डबन इंजन की ही सरकार थी लेकिन यहां भ्रष्टाचार कहां रुके. यहां तो डबन इंजन की सरकार ने पूरे राज्य को लूटा है.
तुमकुरु में 2 दिग्गज, अमित शाह का रोड शो, राहुल गांधी की रैली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं