विज्ञापन

भारत ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब, ओमान तट पर कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर उठाया कदम

ओमान के तट पर भारतीय कमर्शियल जहाजों पर हुए हमले के बाद भारत ने अमेरिकी राजनयिक को तलब किया है. पिछले तीन दिनों में भारतीय जहाजों पर तीन हमले हुए हैं.

भारत ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब, ओमान तट पर कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर उठाया कदम
नई दिल्ली:

ओमान के तट पर कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए भारत के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी चार्ज डी अफेयर्स जेसन मीक्स को तलब किया. गुरुवार को 20 भारतीय क्रू मेंबर वाले एक और जहाज पर हमला हुआ था. जिसके बाद भारत ने कड़ा विरोध जताया है. यह दूसरा मौका है जब विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी मिशन को तलब किया है. हमलों में से एक में तीन भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनके बारे में शुरू में लापता होने की खबर थी.

भारत ने अमेरिका को दी जानकारी 

ओमान के तट पर भारतीय जहाजों पर हुए हमले की जानकारी और उसके नुकसान के बारे में अमेरिकी राजनायिक को बताया गया है. विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव नागराज नायडू की तरफ से विरोध दर्ज कराय गया है. भारत की तरफ से व्यापारिक जहाजों पर हमलों और नाविकों को निशाना बनाने की घटनाओं को तुरंत बंद कर देने की बात कही है. विदेश मंत्रालय की तरफ से मामले में चिंता के साथ-साथ तुरंत इस पर एक्शन लेने की बात कही गई है.

बुधवार को हुआ था हमला 

विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए एक बयान में इस घटना को बेहद चिंताजनक बताया गया है. बुधवार को कमर्शियल जहाज सेटेबेलो पर हमला हुआ था. जिसमें करीब 24 भारतीय क्रू मेंबर थे. ओमान में भारतीय दूतावास की तरफ से यह जानकारी दी गई थी. पिछले तीन दिनों में यह भारतीय जहाज पर तीसरा हमला था. जिसमें अमेरिका ने 2 जहाजों पर हमले को स्वीकार किया था. अमेरिका ने ऑयल टैंकर के नियमों का पालन न करने वाला बताया था. वहीं इस घटना के बाद भारतीय दूतावास ने कहा था कि वह हमले के बाद के हालातों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. 

अमेरिकी राजनायिक को बताया घटनाक्रम

ओमान के तट पर भारतीय जहाजों पर हुए हमले की जानकारी और उसके नुकसान के बारे में अमेरिकी राजनायिक को बताया गया है. विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव नागराज नायडू की तरफ से विरोध दर्ज कराय गया है. भारत की तरफ से व्यापारिक जहाजों पर हमलों और नाविकों को निशाना बनाने की घटनाओं को तुरंत बंद कर देने की बात कही है. विदेश मंत्रालय की तरफ से मामले में चिंता के साथ-साथ तुरंत इस पर एक्शन लेने की बात कही गई है. 

तीन जहाजों पर हुआ है हमला 

भारत के तीन जहाजों पर अब तक हमला हुआ है. पहला हमला 'एमटी सेटेबेलो' पर किया गया था. जहां अमेरिकी सेंट्रल कमांड की सेना पलावा की तरफ से यह हमला हुआ था. इस जहाज पर 24 भारतीय क्रू मेंबर थे. हमले में 3 नाविकों की मौत हुई थी. जबकि 21 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया था. दूसरा और तीसरा हमला एमटी जलवीर जहाज पर हुआ था. ओमान के शिनास बंदरगाह के पास यह हमला हुआ था. बताया जा रहा है कि इन जहाजों पर भी 20 से ज्यादा क्रू मेंबर थे. हालांकि बताया जा रहा है कि इन हमलों फिलहाल भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. 

तीन हमलों के बाद भारत की तरफ से कड़ा विरोध जताया गया है. विदेश मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी दी गई है. तीन दिनों के पूरे घटनाक्रम से अमेरिकी राजनायिक को अवगत कराया गया है.

ये भी पढ़ेंः 'अमेरिका समंदर में डकैती कर रहा'... 3 भारतीय नाविकों की मौत पर ईरान का आया रिएक्शन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Oman, Hormuz, Middle -East, Oman Attack Indian Sailors, India Ship Attacked
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com